15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालकूनो नेशनल पार्क से भागकर करौली के आबादी क्षेत्र में पहुंचा चीता...

कूनो नेशनल पार्क से भागकर करौली के आबादी क्षेत्र में पहुंचा चीता पवन, रेस्क्यू कर लाया गया वापस

Published on

करौली,

मध्यप्रदेश के श्योपुर के स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीता पवन सीमा लांघकर राजस्थान के करौली पहुंच गया. चीता यहां आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा था. इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद राजस्थान वन विभाग और कूनो चीता ट्रेकिंग टीम मौके पर पहुंची और चीता पवन को ट्रेंकुलाइज कर वापस कूनो में पहुंचा दिया. वहीं पार्क की सीमा से बाहर निकली मादा वीरा अभी भी मुरैना बॉर्डर पर डेरा जमाए है, जिसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में विचरण कर रहे नर चीता पवन और मादा चीता वीरा गुरुवार दोपहर कूनो पार्क की सीमा से बाहर निकलकर मुरैना के बरौठा गांव के बीहडों में पहुंच गए थे. चीता पवन राजस्थान के करौली के करणपुर के सिमारा गांव पहुंच गया.

शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने चीते को एक खेत में देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. वन टीम ने जानवर को देखकर चीता होने की पुष्टि की. वन विभाग की टीम ने कूनो प्रबंधन को जानकारी दी. कूनो पार्क की ट्रैकिंग टीम राजस्थान पहुंची और चीता पवन का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 3 से 4 घंटे में टीम ने पवन को ट्रेंकुलाइज कर लिया. चीते के रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए चंबल नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ ने क्या बताया?
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरुकुराल ने फोन पर बताया कि पवन राजस्थान पहुंच गया था, जिसको ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है. चीता पवन को प्रोटोकॉल के तहत पार्क के बाड़े में रखा गया है. जल्द ही ओपन रेंज में छोड़ दिया जाएगा, जबकि वीरा मुरैना इलाके में में ही है. हमारी ट्रैकिंग टीम चीते की निगरानी कर रही है, लिहाजा चिंता की बात नहीं है.

बीते माह भी कूनो से भाग गया था चीता पवन
मध्यप्रदेश और राजस्थान के ये दोनों जिले चंबल नदी से सटे हैं. ​करौली का सिमारा भी चंबल के किनारे बसा है. अनुमान है कि चीता चंबल किनारे होते हुए राजस्थान पहुंचा है. मादा चीता वीरा पिछले माह लगभग 23 दिन तक मुरैना जिले के पहाडगढ़ के जंगल में रही, इसके बाद उसे रेस्क्यू कर वापस लाया गया. हालांकि उस समय पवन भी निकला था, लेकिन वापस लौट आया था.

कूनो नेशनल पार्क में अभी कुल कितने चीते हैं?
कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में केवल 2 ही चीते खुले जंगल में हैं. ये नर चीता पवन (नामीबियाई नाम ओबान) और मादा चीता वीरा (दक्षिणी अफ्रीकी नाम तस्वालू उपवयस्क मादा) हैं. इन्हें 19 दिसंबर 2023 को कूनो के अगरा क्षेत्र के पीपलबावड़ी पर्यटन जोन में छोड़ा गया था. कूनो नेशनल पार्क में अभी कुल 27 चीता हैं, जिनमें 13 वयस्क चीता और 14 शावक शामिल हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...