18.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालकूनो जंगल में चीतों का भौकाल, छह दिन में दूसरे चीतल को...

कूनो जंगल में चीतों का भौकाल, छह दिन में दूसरे चीतल को किया ढेर… पहली बार पीछा करते हुए वीडियो आया सामने

Published on

श्योपुर

कूनो के जंगल नामीबिया से आए चीतों को रास आने लगा है। बड़े बाड़े में छोड़े गए चीते अब रंग में आने लगे हैं। छह दिनों के अंदर चीतों ने दो चीतल का शिकार किया है। इससे चीता प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों काफी उत्साह है। बड़े बाड़े में चीतों का जोश हाई दिख रहा है। वन विभाग के अधिकारियों को इससे लग रहा है कि यह भारत के माहौल में ढल रहे हैं। इसकी सफलता के बाद छोड़े बाड़े में बंद अन्य चीतों को भी जल्द ही बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। वहीं, सीसीएफ से जुड़े एक अधिकारी ने शिकार के पीछे भागते एल्टन का वीडियो शेयर किया है।

सोमवार के बाद गुरुवार को चीतों ने दूसरे चीतल का शिकार किया था। जानकारों के अनुसार चीते हर दिन शिकार नहीं करते हैं। वह दो-तीन दिन बाद ही शिकार करते हैं। प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित करने वाली खबर यह है कि कूनो का जंगल चीतों को रास आ रहा है। चीते खुद से बड़े बाड़े में अब शिकार करने लगे हैं। शिकार के वक्त जो उनका आक्रामक रूप होता है वह देखने को मिल रहा है। सीसीएफ प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों ने बड़े बाड़ों में छोड़े गए चीतों की तस्वीरें शेयर की हैं।

चीतों के दूसरे शिकार पर अधिकारियों ने कहा कि उन्हें दो-तीन दिनों बाद ही भूख लगती है। सात नवंबर के बाद 10 नवंबर को चीतों ने शिकार किया है। यह अच्छी बात है कि वे परिपक्व हो रहे हैं। भूख लगने के बाद वह शिकार करने में सक्षम दिख रहे हैं। साथ ही उन्हें भारतीय माहौल रास आ रहा है। बड़े बाड़े में अभी एल्टन और फ्रेडी को छोड़ा गया है। दोनों सगे भाई हैं। अभी साथ मिलकर ही शिकार कर रहे हैं।

शिकार के पीछे भागते दिखा चीता
सोशल मीडिया पर कूनो जंगल से एक वीडियो सामने आया है। चीता प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रहे लोगों ने इस वीडियो को शूट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि चीता झाड़ियों में बैठा है। झाड़ी में बैठकर वह शिकार पर नजर रख रहा है। चीता को लगता है कि वह अब अपने शिकार पर हमला कर सकता है। इसके बाद वह हिरण के पीछे दौड़ पड़ता है।

चीतों का दिख रहा भौकाल
जंगल में अब चीतों का भौकाल दिख रहे हैं। बड़े बाड़े में मौजूद चीतल को एहसास होने लगा है कि इसमें चीते रह रहे हैं। बाड़े में एल्टन और फ्रेडी दोनों चहलकदमी करते रहते हैं। कैमरे में उनकी कुछ तस्वीरें कैद हुई हैं, जिसमें उनका अलग रूप देखने को मिल रहा है। इससे साफ है कि चीतों की धाक अब जंगल में जम रही है। आने वाले दिनों में और भी बदलाव देखने को मिलेगा।

गौरलतब है कि नामीबिया से आठ चीते लाकर कूनो के जंगल में छोड़े गए हैं। सभी चीतों को 50 दिन तक क्वारंटीन में रखा गया। आठ से दो चीतों को 50 दिन बाद बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है। वहीं, छह चीतों को अभी छोटे बाड़े में ही रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इन्हें भी बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। ऐसे में पर्यटकों को चीता देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...