8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालइंदौर, रतलाम समेत इन जिलों में मावठा गिरने से बढ़ी ठंड, IMD...

इंदौर, रतलाम समेत इन जिलों में मावठा गिरने से बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published on

इंदौर

इंदौर में रविवार सुबह से ही आसमानों में बादल छाए हुए थे। दोपहर तक बादलों के चलते छांव का डेरा रहा, दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। पूरे शहर में शाम 4 बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी के साथ अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं जबरदस्त ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों तक इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अरब सागर में बने चक्रवाती घेरे के कारण आ रही नमी भरी हवा के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। अरब सागर से ही महाराष्ट्र तक द्रोणिका बनने जा रही है और इसी से प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम इलाके यानी मालवा-निमाड़ में तीन दिन कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रहेगी।

बारिश के दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिरेंगे। इंदौर संभाग में ज्यादा बारिश के आसार है। उज्जैन में भी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाओं का पुर्वानुमान करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

रतलाम में मौसम ने ली करवट
रतलाम में रविवार सुबह से मौसम ने करवट ली। दोपहर तक आसमान में काला अंधेरा छा गया। बादल गड़गड़ाने लगे और आसमान से बारिश शुरू हो गई। मावठे की तेज बारिश ने ठंड का असर भी तेज कर दिया। रतलाम में अभी तक तेज ठंड का असर नहीं हुआ था, लेकिन रविवार को मौसम में हुए बदलाव और दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। रतलाम शहर सहित पूरे जिले में बारिश का दौर जारी है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this