32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालपेयजल टंकियों का निर्माण समयसीमा में पूर्ण करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं :...

पेयजल टंकियों का निर्माण समयसीमा में पूर्ण करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Published on

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे पेयजल प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माणाधीन 9 पेयजल टंकियों का कार्य हर हाल में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। लगभग 20 लाख लीटर क्षमता की इन टंकियों के तैयार होने से क्षेत्रवासियों को पानी की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

श्रीमती गौर ने विशेष रूप से रोहित नगर फेस-1 और फेस-2 में व्याप्त पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लेटलतीफी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उपस्थित एसडीएम, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित विकास कार्यों के मार्ग में आने वाले अवरोधों को तत्काल दूर कर प्रगति लाई जाए।

राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि और पार्षद छाया ठाकुर, उर्मिला मौर्य, अर्चना परमार, जितेंद्र शुक्ला, पूर्व पार्षद रामबाबू पाटीदार, बी शक्तिराव और नीरज सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...