11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालवोटिंग के बीच MP के महू में कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़े, चलीं...

वोटिंग के बीच MP के महू में कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़े, चलीं तलवारें, मुरैना में भी पथराव

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बीच इंदौर के महू क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है. इस दौरान तलवार से हमला किया गया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं.महू विधानसभा क्षेत्र को डॉ. अंबेडकर नगर के नाम से भी जाना जाकता है. इस क्षेत्र की आबादी करीब 4 लाख है, जिसमें 2 लाख 60 हजार वोटर हैं. महू इलाके में 30 हजार मुसलमान वोटर्स हैं. यहां की शिक्षा की दर 85 फीसदी है. इस क्षेत्र को महू छावनी के नाम से भी जाना जाता है. यहां बीजेपी ने अपनी सिटिंग विधायक ऊषा ठाकुर को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने राम किशोर शुक्ला को मैदान में उतारा है.

मुरैना में भी भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता
इस बीच मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा विधानसभा में भी झड़प देखने को मिली है. यहां खिडौरा गांव में कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष देखने को मिला है. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों में जमकर पथराव हुआ है. इस दौरान लाठियां भी चली हैं. यहां बीजेपी से सूबेदार सिंह सिकरवार और कांग्रेस से पंकज उपाध्याय प्रत्याशी हैं.

चुनाव के बीच सुबह भी हुई थी झड़प
इससे पहले भिंड के मानहड़ गांव पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर पथराव हुआ था. बचाव में शुक्ला के गनर को हवाई फायर करना पड़ा था, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी. इतना ही नहीं आज मुरैना की दिमनी सीट के मीरघान गांव में फायरिंग हो गई थी. हालांकि, हवाई फायरिंग की गई थी, लेकिन इसके बाद भगदड़ मच गई. इसके चलते 2 लोग घायल हो गए. हालांकि, केंद्र पर मतदान जारी रहा. बता दें कि यहां से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को मैदान में उतारा है.

पैसे बांटते पकड़ा गया था निर्दलीय प्रत्याशी
शुक्रवार सुबह चंबल के भिंड इलाके में काफी गहमागहमी देखी गई थी. यहां की अटेर विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी को मतदाताओं को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया था. भिंड के अटेर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश करैया को पकड़ लिया था. करैया पर आरोप है कि वे एक बस्ती में जाकर मतदाताओं को पैसे बांट रहे थे. लोगों ने पैसे छीन लिए और मौके पर आई पुलिस को निर्दलीय प्रत्याशी को हवाले कर दिया. इस दौरान उनके साथ आए कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई थी. हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे भी पहुंचे गए थे.

एक बजे तक 45 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
बता दें कि मध्य प्रदेश में आज 7 बजे से मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक पूरे प्रदेश में 45.40A फीसदी मतदान हो चुका है. इससे पहले MP में 11 बजे तक 28.25% वोटिंग हुई थी. मतदान की बात की जाए तो आगर मालवा में 32.39%, भोपाल में 19.3%, छिंदवाड़ा में 30.49%, गुना में 28.75%, ग्वालियर में 22.44%, इंदौर में 21.83%, जबलपुर में 25.94%, मुरैना में 26.87%, नरसिंहपुर में 29.64% और उज्जैन में 29.14% मतदान हुआ है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...