7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeभोपालCM शिवराज सिंह चौहान के घर वोट मांगने पहुंच गए कांग्रेस प्रत्याशी,...

CM शिवराज सिंह चौहान के घर वोट मांगने पहुंच गए कांग्रेस प्रत्याशी, हैरत में पड़ गए लोग

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के सीहोर की राजनीति में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. जिले की बुधनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल जैत गांव में अपने चुनाव प्रचार के दौरान प्रतिद्वंदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंच गए. कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी उम्मीदवार शिवराज के भाई नरेंद्र सिंह चौहान ( मास्साब) सहित परिवार के लोगों से मुलाकात की. चुनावी प्रचार के दौरान विक्रम मस्ताल के इस कदम से कई लोग हैरत में पड़ गए.

दरअसल, बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से अपना उम्मीदवार बनाया है. शिवराज के सामने कांग्रेस ने टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है.

लेकिन रविवार को बुधनी विधानसभा में आने वाले गृह ग्राम जैत में उस समय लोग हैरत में पड़ गए, जब कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल चुनाव प्रचार के दौरान वोट मांगने सीएम शिवराज के घर पहुंच गए.सीएम शिवराज के भाई और परिवार के लोगों ने अतिथि की तरह कांग्रेस प्रत्याशी मस्ताल को सम्मान दिया और घर में बैठाया. राजनीति में इस अनोखे दृश्य के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसे लोग राजनीति का सुंदर दृश्य बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे यह फोटो शनिवार के हैं. जब बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल जैत ग्राम में चुनाव प्रचार प्रसार और जन संपर्क के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान वह सीएम शिवराज के घर भी पहुंचे और उनके भाई नरेंद्र चौहान (मास्साब) परिवार के लोगों से मुलाकात की.

दिग्विजय सिंह का भी शिवराज के भाई-परिवार ने किया था स्वागत
बता दें इससे पहले साल 2018 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत पहुंची थी. तब भी सीएम शिवराज के भाई नरेंद्र चौहान (मास्साब) और उनके परिवार के लोगों ने परिक्रमा यात्रा कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय उनकी पत्नी अमृता सिंह सहित यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत सम्मान किया था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...