9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाल'कांग्रेस कहेगी मोदी तो अप्रैल फूल बना रहे...', PM का कांग्रेस पर...

‘कांग्रेस कहेगी मोदी तो अप्रैल फूल बना रहे…’, PM का कांग्रेस पर तंज, वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

Published on

भोपाल ,

पीएम मोदी ने आज भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. एमपी की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, आज मध्य प्रदेश को अपनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है. इससे भोपाल और दिल्ली का सफर और तेज हो जाएगा. यह ट्रेन प्रोफेशनल्स के लिए, नौजवानों के लिए, कारोबारियों के लिए नई-नई सुविधा लेकर के आएगी.

पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, इस आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं, नई परंपराएं बन रही हैं. आज का कार्यक्रम इसी का एक उत्तम उदाहरण है. साथ ही पीएम मोदी ने कहा, यह आयोजन जिस आधुनिक और भव्य रानी कमलापित स्टेशन पर हो रहा है, उसका लोकार्पण करने का सौभाग्य भी आप सबने मुझे दिया था. आज मुझे यही से दिल्ली के लिए भारत के आधुनिकतम वंदे भारत ट्रेन को रवाना करने का अवसर दिया है. पीएम मोदी ने कहा, रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर इतने कम अंतराल में किसी प्रधानमंत्री का दोबारा आना हुआ हो.

‘मोदी तो अप्रैल फूल बना रहा है’
इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी तंज कसा. पीएम मोदी बोले, जब इस ट्रेन के हरी झंडी दिखाने की खबर छपेगी तो हमारे कांग्रेस के मित्र एक अप्रैल की वजह से यह बयान जरूर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है. लेकिन आप देखिए, एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है. यह हमारे कौशल, सामर्थ्य और हमारे आत्मविश्वास का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
इसके अलावा कांग्रेस के शासनकाल पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, आजादी के बाद उन्हें बना-बनाया रेलवे नेटवर्क मिला था, अगर तब की सरकारें चाहती तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए,रेलवे के विकास को ही बलि चढ़ा दिया गया. हाल तो यह था कि आजादी के दशकों बाद भी हमारे नॉर्थ-ईस्ट के राज्य रेलवे से नहीं जुड़े थे. पीएम मोदी ने कहा, 2014 में जब मुझे सेवा का मौका मिला, तो मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा, रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा. बीते 9 वर्षों में हमारा ये निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने.

‘पहले ट्रेनों को रोकने की होती थी मांग अब नई ट्रेन की डिमांड’
भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने कहा, पहले सांसद चिट्ठी लिखते थे कि ट्रेन इस स्टेशन पर रूकने की व्यवस्था हो, यहां रोकी जाए, वहां रोकी जाए, यही आता था. आज मुझे गर्व है कि जब सांसद चिट्ठी लिखते हैं और मांग करते हैं कि हमारे यहां भी ‘वंदे भारत ट्रेन’ जल्दी से जल्दी चालू हो.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...