14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालअस्पताल के गलियारे में फिल्मी गाने पर ठुमका, वायरल हो रहा नवविवाहिता...

अस्पताल के गलियारे में फिल्मी गाने पर ठुमका, वायरल हो रहा नवविवाहिता का रील

Published on

छतरपुर

रील्स, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स का नशा लोगों के सिर पर किस हद तक चढ़ा हुआ है, इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सामने आया है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती एक नवविवाहित महिला ने अस्पताल के कॉरिडोर में फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो बना लिया। इस दौरान महिला के हाथ में स्लाइन चढ़ाने के लिए लगा Cannula भी दिख रहा है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वा्यरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार चांदनी नाम की महिला चार सितंबर को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती हुई थी। पिछले तीन दिनों से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने महिला के हाथों में इंजेक्शन और स्लाइन चढ़ाने के लिए Cannula लगाई थी। जैसे ही महिला को इलाज से कुछ राहत मिली, उसने अस्पताल के अंदर ही फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो शूट कर लिया। इसके रील्स बना कर उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन को नहीं लगी भनक
अस्पताल में भर्ती चांदनी वॉर्ड के अंदर और बाहर एक के बाद एक वीडियो बनाती रही, लेकिन अस्पताल प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब अस्पताल की सुरक्षा व्य़वस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल की अव्यवस्था और बदहाली के बारे में पहले भी खबरें आती रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन को जवाब देते नहीं बन रहा है।

Latest articles

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...

अयोध्यानगर में राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर गुंडे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों के साथ गाली-गलौज और...

More like this