25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालकर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय रैपिडो चालक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी और अन्य लोगों से कर्ज ले रखा था, जिसकी किस्तें न चुका पाने के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तम सिंह चौहान (45) निवासी 610 क्वार्टर, कोलार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नरसिंहगढ़ के रहने वाले थे और पिछले 10 महीनों से भोपाल में किराए के मकान में रहकर रैपिडो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। मृतक की पत्नी निर्मला चौहान ने बताया कि उत्तम सिंह ने बजाज फाइनेंस से करीब 15 लाख रुपए का लोन लेकर नरसिंहगढ़ में मकान बनाया था। इसके बाद से ही परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। बीते कई महीनों से लोन की किस्तें बाउंस हो रही थीं, जिसके चलते फाइनेंस कंपनी की ओर से उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त घर पर उत्तम सिंह अकेले थे; उनके दोनों बेटे काम पर गए थे और पत्नी डॉक्टर के पास चेकअप कराने गई थीं। जब पत्नी घर लौटी और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने बेटों और पड़ोसियों को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर उत्तम सिंह का शव फंदे पर लटका मिला।

कोलार थाना पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक तौर पर मामला आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव का नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...