22.7 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeभोपालबाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सबनानी...

बाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

Published on

भोपाल। राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए एक विशेष भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी ने मुख्य अतिथि के रूप में कुल 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक सभागृह (कम्युनिटी हॉल) एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई दी और निर्माण एजेंसी को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश जारी किए। विधायक ने रेखांकित किया कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों की सहूलियत के लिए लगातार विकास कार्यों को तीव्र गति के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। गुरुवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गली-मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिसकी समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है ताकि नए निर्माण कार्यों की सही रूपरेखा बनाई जा सके।

उन्होंने कहा कि आज बाणगंगा में जिस सामुदायिक भवन का भूमि पूजन हुआ है, उसके निर्माण से स्थानीय लोगों को अपने निजी, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा। इससे न केवल लोगों के धन और समय की बचत होगी, बल्कि समाज में समरसता और भाईचारे का भाव भी और अधिक प्रबल होगा।

Latest articles

अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट को एनजीटी की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के पालन के निर्देश

भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नई दिल्ली बेंच ने भोपाल के बहुप्रतीक्षित 16...

भोपाल को मिली बड़ी सौगात: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन अब बना ‘जंक्शन’

भोपाल। राजधानी भोपाल के परिवहन और विकास के इतिहास में एक और बड़ा अध्याय...

प्रभात साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी : रचनाकारों ने ‘चेहरे’ विषय पर पढ़ीं बेहतरीन कविताएँ

भोपाल। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'प्रभात साहित्य परिषद' द्वारा हिन्दी भवन के नरेश...

हनुमानगंज पुलिस ने 12 लाख के मोबाइल किए बरामद

भोपाल। राजधानी की थाना हनुमानगंज पुलिस ने साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद...

More like this