11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालनतीजों से पहले बढ़ी दिग्विजय सिंह की मुश्किलें, छतरपुर में आचार संहिता...

नतीजों से पहले बढ़ी दिग्विजय सिंह की मुश्किलें, छतरपुर में आचार संहिता उल्लंघन पर केस दर्ज

Published on

छतरपुर

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के ड्राइवर की हत्या को लेकर खजुराहो थाने में धरना दिया था। वह पूरी रात टेंट डालकर थाने में डंटे रहे थे। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह ने इसके लिए अनुमति नहीं ली थी। इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी। अब दिग्विजय सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने नाती राजा के ड्राइवर सलमान खान की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया था। साथ ही उन्होंने बिना अनुमति लिए कांग्रेस समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था। इसके बाद टेंट डालकर पूरी रात थाने में ही सोए रहे थे। बीजेपी की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गई है। दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के 50 से अधिक समर्थकों पर केस दर्ज किया गया है।

एमपी में चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है। किसी भी सियासी कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अनुमति जरूरी होती है। दिग्विजय सिंह ने 16 घंटे तक खजुराहो थाने के सामने प्रदर्शन किया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने दिग्विजय सिंह और राजनगर से कांग्रेस उम्मीदवार नाती राजा के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है।

गौरतलब है कि छतरपुर पुलिस ने सलमान हत्याकांड में पहले बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया था। इसके बाद बीजेपी ने आरोप लगाया था कि बिना जांच छतरपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडी शर्मा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। साथ ही छतरपुर जाकर कलेक्टर से मुलाकात की थी। इसके बाद हत्या के मामले कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा और उनके समर्थकों पर एफआईआर हुई थी। अब आचार संहिता के मामले में दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज हुआ है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this