18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभोपालबिजली कंपनी ने 16 जिलों के बिजली कार्मिकों को 24X7 फोन चालू...

बिजली कंपनी ने 16 जिलों के बिजली कार्मिकों को 24X7 फोन चालू रखने के निर्देश

Published on

— बारिश में बिजली उपभोक्ताओं को न हो परेशानी, इसलिए कंपनी ने उठाया कदम

भोपाल।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निरंतर विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था हेतु कंपनी कायक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली कार्मिकों को 24X7 दिवस अपने फोन चालू रखने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि बारिश, आँधी, तूफान आदि के कारण विद्युत लाइनों में खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की संभावना होती है। इस दौरान आई खराबी एवं विद्युत लाइनों को दुरूस्त करने में काफी समय लग जाता है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति किए जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

इस दौरान उपभोक्ता शिकायतों की संख्या बढ़ने एवं उपभोक्ता असंतोष की स्थिति से निपटने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के मैदानी अमले के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था से जुड़े नियमित/संविदा/सेवाप्रदाता कार्मिकों को 24X7 दिवस एवं अवकाश के दौरान भी अपना मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश जारी किए हैं।

कंपनी ने बताया है कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी का मोबाइल यदि विशेष कारणों से बंद भी होता है तो वे अन्य संपर्क सूत्र से अपने नियन्त्रणकर्ता अधिकारी को अवगत कराएंगे तथा नियन्त्रणकर्ता अधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी कार्मिक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि यदि कोई भी कर्मचारी निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this