15.6 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालआदिवासी वोटों पर सबकी नजर... कांग्रेस को राहुल से उम्मीद तो शिवराज...

आदिवासी वोटों पर सबकी नजर… कांग्रेस को राहुल से उम्मीद तो शिवराज ने पेसा को बनाया ‘हथियार’

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संग्राम तेज हो चला है और सबकी नजर आदिवासी वोट बैंक पर है। यही कारण है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आदिवासी इलाके से गुजर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेसा एक्ट लागू कर दिया है, वही आदिवासियों के संगठन जयस के डॉ हीरा सिंह अलावा ने भी ताल ठोक दी है। राज्य की राजनीति में आदिवासी वोट की खास अहमियत है, इससे सभी राजनीतिक दल वाकिफ भी हैं।

यही कारण है कि आदिवासी वोट के लिए सबसे ज्यादा जोर आजमाइश हो रही है। इसे हाल ही में सियासी तौर पर बढ़ी गतिविधियों से जाना और समझा भी जा सकता है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और चार राज्यों से होते हुए 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाले हैं। राहुल गांधी की यह यात्रा जिन इलाकों से गुजरनी है, उनमें बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और धार जिले शामिल हैं। यह आदिवासी बाहुल्य इलाके माने जाते हैं और राहुल गांधी की भी कोशिश होगी कि वह इस वर्ग को लुभायें।

वहीं, सत्ताधारी दल बीजेपी भी आदिवासियों के करीब पहुंचने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती, लिहाजा सरकार ने पेसा एक्ट को लागू कर दिया है और यही कहा जा रहा है कि आदिवासियों को और ताकतवर बनाने के लिए यह कानून लागू किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आदिवासी इलाकों में जा रहे हैं और खाटला पंचायतें तक शुरू कर दी गई है।

एक तरफ जहां बीजेपी और कांग्रेस आदिवासियों को लुभाने में लगी है तो वहीं दूसरी ओर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) भी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रही है। इस संगठन के संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा तो दलित, ओबीसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वे लगभग 80 सीटों पर दावा ठोक रहे हैं। कुल मिलाकर राज्य में लगभग 22 फीसदी आदिवासी वोट है। वही 47 ऐसी सीटें हैं जो इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं इसके अलावा 33 सीटों के नतीजों को आदिवासी वोट प्रभावित करने की स्थिति में है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this