17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालपूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से हमला, बचाने आई बहन भी...

पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से हमला, बचाने आई बहन भी घायल; आरोपी फरार

Published on

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर अपनी पूर्व प्रेमिका और उसकी बड़ी बहन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी अक्षय चंदेल ने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आई बड़ी बहन के चेहरे पर भी आरोपी ने चाकू मार दिया, जिससे उनके बाएं गाल पर गहरा घाव हो गया है। घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी बुधवार को सामने आया है, जिसमें आरोपी बेरहमी से वार करता नजर आ रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपनी बड़ी बहन के साथ घर के पास से गुजर रही थी, तभी प्रीत नगर निवासी आरोपी अक्षय चंदेल ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा और देखते ही देखते उसने जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। दोनों बहनों की चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास की भीड़ इकट्ठा होती, आरोपी वारदात को अंजाम देकर और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पूर्व प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अक्षय और पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध थे और दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। बाद में हुए विवाद के कारण युवती ने आरोपी से दूरी बना ली थी और अपने परिवार के साथ रहने लगी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रंजिश पाले हुए था और उसने इस आत्मघाती वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Latest articles

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...

भोपाल में जल संकट: भरपूर पानी के बावजूद बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में भरपूर जलस्रोत होने के बावजूद नगर निगम लोगों...

More like this