16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालएमपी में मोहन कैबिनेट का विस्तार संभव, कांग्रेस से आए दो बड़े...

एमपी में मोहन कैबिनेट का विस्तार संभव, कांग्रेस से आए दो बड़े चेहरों को मिल सकती जगह

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। अमरवाड़ा उपचुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार संभव है। अभी मोहन कैबिनेट में चार जगह खाली है। सीएम समेत अभी कैबिनेट में 30 लोग हैं। एमपी में मंत्रियों की संख्या 34 तक हो सकती है। अभी चार लोगों को कैबिनेट में एडजस्ट करने की संभावना है। ऐसे में चर्चा है कि कांग्रेस से आए दो कद्दावर चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। ये दोनों चेहरे लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं। इनके आने के बाद उनके क्षेत्रों में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ था।

रावत और शाह की हो सकती है एंट्री
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सीनियर विधायक रामनिवास रावत बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि विधायक पद से उन्होंने इस्तीफा अभी तक नहीं दिया है। अब चर्चा है कि विधायक पद से इस्तीफे के पहले उनको कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। कैबिनेट में शामिल होने के बाद रामनिवास रावत विधायकी से इस्तीफा देंगे। इसके बाद वहां उपचुनाव होंगे।

वहीं, अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दिया था। शाह बीजेपी में शामिल हो गए थे। उनके बीजेपी में आने के बाद अमरवाड़ा में उपचुनाव की घोषणा हो गई है। बीजेपी ने कमलेश शाह को ही अमरवाड़ा से टिकट दिया है। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को वोटिंग है। ऐसे में संभावना है कि उपचुनाव अगर कमलेश शाह जीतते हैं तो उन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है क्योंकि छिंदवाड़ा लोकसभा की जीत में शाह की बड़ी भूमिका रही है।

बदलाव की भी चर्चा
इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली से भोपाल तक चर्चा है। एक चर्चा यह भी है कि आने वाले दिनों में परफॉर्मेंस के आधार पर भी मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव हो सकता है। कुछ पुराने चेहरों को हटाया भी जा सकती है। हालांकि इस बार के विस्तार में भी सारी सीटें भरी नहीं जाएगी। एक-दो अभी खाली रखा जाएगा

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...