7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालपीठ के रास्ते MP में पहली सर्जरी, जान बचाने के लिए निकाली...

पीठ के रास्ते MP में पहली सर्जरी, जान बचाने के लिए निकाली मरीज की किडनी

Published on

भोपाल ,

एक 74 वर्षीय गैस पीड़ित मरीज की पथरी की वजह से किडनी खराब हो गई. शरीर में संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए किडनी को निकालना आवश्यक था, लेकिन मरीज के कमजोर हार्ट की वजह से पेट के रास्ते (ट्रांसपेरिटोनियल अप्रोच) लैप्रोस्कोपिक सर्जरी करना काफी जोखिमभरा था. इस स्थिति में बीएमएचआरसी के डॉक्टरों ने अत्यंत कठिन तकनीक का इस्तेमाल कर पीठ के रास्ते (रेट्रोपेरिटोनियल अप्रोच) सर्जरी कर मरीज का निशुल्क इलाज किया. प्रदेश में पीठ के रास्ते से किडनी का ऑपरेशन करने का यह पहला केस है. मरीज अब स्वस्थ है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

बीएमएचआरसी के यूरोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिषेक चौबे ने बताया कि मरीज को बीते कई महीनों से किडनी में पथरी थी. इसकी वजह से उन्हें बार-बार बुखार आता था. मरीज को हाइपरटेंशन भी था. जांच में पता चला कि उनकी एक किडनी खराब हो चुकी है और अन्य अंगों को संक्रमण से बचाने के लिए इस किडनी को निकालना आवश्यक है.

बीएमएचआरसी के एनेस्थीशिया विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गौरव आचार्य ने बताया कि ऑपरेशन से पहले हुई जांचों से पता चला कि मरीज का हार्ट केवल 20 फीसदी काम कर रहा है. उनके बाएं फेफड़े में एक गठान और दोनों फेफड़ों के बेस में फाइब्रोसिस है. ऐसी स्थिति में ऑपरेशन के दौरान मरीज को ब्लीडिंग की वजह से कार्डियक अरेस्ट आ जाने और फेफड़ों के दब जाने की आशंका थी. ऐसी स्थिति में पेट के रास्ते ऑपरेशन करना मुमकिन नहीं था.

डॉ अभिषेक चौबे ने बताया कि ऐसी स्थिति में हमने पीठ के रास्ते (रेट्रोपेरिटोनियल अप्रोच) सर्जरी कर मरीज की खराब किडनी को निकाल दिया. ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और सिर्फ एक घंटे में पूरा हो गया. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीएमएचआरसी के अतिरिक्त प्रदेश के किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी अस्पताल में इस पद्धति से मरीज का ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है. देखें Video:-

पीठ के जरिए सर्जरी करना काफी कठिन
डॉ. अभिषेक चौबे ने बताया कि आमतौर पर अधिकतर लैप्रोस्कोपिक सर्जरी पेट की ओर से की जाती हैं. इसे ट्रांसपेरिटोनियल अप्रोच से सर्जरी करना कहते हैं. इस पद्धति से सर्जरी करने पर सर्जन को सर्जरी के लिए अधिक जगह मिलती है और इस तरह सर्जरी करना अपेक्षाकृत आसान होता है. किडनी की सर्जरी पीठ के रास्ते से भी की जाती है, इसे रेट्रोपेरिटोनियल अप्रोच कहते हैं. यह पद्धति जटिल होती है, क्योंकि पीठ से ऑपरेशन के लिए सर्जन के पास बहुत कम जगह होती है. हालांकि, मरीज के लिए कई मामलों में काफी फायदेमंद होती है.

शोधपत्र जर्नल में प्रकाशन के लिए भेजेंगे
डॉ. सारिका कटियार ने बताया कि भारत में रेटिपोलिनय अप्रोच बहुत ही कम अस्पतालों में की जाती है. ऑपरेशन की जटिलता को देखते हुए हम इस केस को रिसर्च जर्नल में प्रकाशित करने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए हम शोधपत्र तैयार कर रहे हैं, जिसे प्रकाशन के लिए इंडियन जर्नल ऑफ एनेस्थीशिया में भेजा जाएगा.

गिने-चुने अस्पतालों में ही होती है सर्जरी: प्रभारी निदेशक
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल साइंस में रेट्रोपेरिटोनियल अप्रोच से किडनी के मरीज की सर्जरी करना एक नई विधा है. पूरे देश में गिने-चुने अस्पतालों में ही इस अप्रोच से सर्जरी की जा रही है. गर्व की बात है कि बीएमएचआरसी प्रदेश का पहला अस्पताल बना है, जिसने रेट्रोपेरिटोनियल अप्रोच से मरीज की सर्जरी की

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...