13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeभोपालEVM में टेंपरिंग रोकने के लिए मप्र के पूर्व सीएम ने चुनाव...

EVM में टेंपरिंग रोकने के लिए मप्र के पूर्व सीएम ने चुनाव आयोग को दिया एक बेहतरीन सुझाव

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीनों में टेंपरिंग रोकने के लिए चुनाव आयोग को एक बेहतरीन सुझाव दिया है। उनका कहना है कि अगर उनके प्रस्ताव को आयोग मानता है तो इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में टेपरिंग की शिकायत को पूरी तरह से दूर किया जा सकता है।

दिग्विजय सिंह ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि चुनाव आयोग (ECI) से राज्य चुनावों में मतदाताओं को वीवीपीएटी (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पर्चियां उपलब्ध कराने की अपील की। राज्य में इन मशीनों के परीक्षण के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने आयोग से मतदाताओं को अलग से वीवीपैट पर्चियां सौंपने का आग्रह किया। इनको एक अलग मतपेटी में रखे जाने का सुझाव दिया।

कांग्रेस नेता का कहना था कि मतगणना शुरू की जाए तो आयोग वीवीपीएटी के किन्ही भी 10 बक्सों को उनसे जुड़ी ईवीएम से मिलान करे। अगर नतीजे सही होते हैं तो आगे की काउंटिंग की जाए। अगर नतीजों में हेरफेर मिलता है तो फिर आयोग को दूसरा रास्ता देखना होगा। उनका तर्क है कि इस कदम को उठाने के बाद लोगों का विश्वास ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया में और ज्यादा मजबूत होगा। ईवीएम पर सवालिया निशान नहीं खडे़ होंगे।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि VVPAT स्लिप हमें हाथ में दे दो, जिसे हम अलग से रखे मतपेटी में डाल दें। मतगणना के पहले किसी भी 10 मतपेटी के वोट गिन लो और ईवीएम के नतीजों से मेल कर लो। यदि दोनों का नतीजा एक जैसा है तो ईवीएम के नतीजों से रिजल्ट डिक्लेअर कर दो। इसमें चुनाव आयोग को क्या दिक़्कत है? माननीय सुप्रीम कोर्ट से यही प्रार्थना है इसे गंभीरता से लेकर देश में लोकतंत्र को बचाइए।T

हालांकि बीजेपी को दिग्विजय सिंह की ये सलाह रास नहीं आई। उन्होंने तीखा वार करते हुए कहा कि जब भी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी चुनाव हारने लगती है तो उसके नेता इसी तरह का राग अलापने लग जाते हैं। उनका कहना था कि दिग्विजय ने ये सुझाव इसी वजह से दिया है। उनको पता है कि कांग्रेस का मध्य प्रदेश के चुनावों में सफाया होने जा रहा है। तभी वो इस तरह का प्रस्ताव चुनाव आयोग को दे रहे हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...