21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालबर्थडे पार्टी में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ...

बर्थडे पार्टी में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Published on

छतरपुर ,

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक पार्टी में गोली लगने से पूर्व सरपंच की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों ने बताया कि वो रविवार को किसी की जन्मदिन पार्टी में गए थे. उन्हें रात में 1 बजे फोन पर सूचना मिली थी कि कैलाश यादव की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक के परिवार में मातम पसर गया और वो पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या
यह घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के हमा गांव के समीप बने एक फार्म हाउस की है. जहां रविवार की रात दोस्तों के बीच पार्टी चल रही थी इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ किसी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. पूर्व सरपंच कैलाश यादव को कमर के नीचे हिस्से में जा लगी. जिसके कारण स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल लाया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में कैलाश यादव ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पार्टी वाली जगह से सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this