16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालबिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा फ्री... बस एक मौका केजरीवाल को दे दो,...

बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा फ्री… बस एक मौका केजरीवाल को दे दो, दिल्ली सीएम ने एमपी में चली बड़ी चाल

Published on

भोपाल

एमपी में आम आदमी पार्टी का चुनावी आगाज हो गया है। दिल्ली और पंजाब के सीएम ने भोपाल में चुनावी रैली के दौरान जमकर बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने एमपी की जनता को बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा फ्री में देने का वादा किया है। उन्होंने सिर्फ एक ही मांग की है कि बस एक मौका केजरीवाल को दे दो। अरविंद केजरीवाल ने भोपाल के दशहरा मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि हमने दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री कर दी है। अब एमपी की बारी है। बस आपको आम आदमी पार्टी को वोट करना है।

केजरीवाल ने अपनी चुनावी सभा की शुरुआत करते हुए कहा कि कुछ लोग एमपी से मिलने आए थे। उनलोगों ने हमसे कहा कि एमपी में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बड़ी समस्या है। इनमें से कुछ लोगों ने कहा कि ‘मामा’ भी समस्या हैं। एक आदमी ने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश में सरकारें बेची और खरीदी जाती हैं। ये सबसे बड़ी समस्या है। केजरीवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि एक पार्टी चुनाव के बाद रेहड़ी लेकर घूमती है कि एमएलए ले लो, एमएलए ले लो। एक एमलए पर इतने, 10 पर डिस्काउंट मिलेगा। दूसरी पार्टी इन्हें खरीदने के लिए तैयार है। एमपी का हर नागरिक अब मामा को हटाना चाहता है। पिछली बार भी हटा दिया था। अब एमपी का हर वोटर बेबस हो गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा एमपी बदलाव चाहता है। अब लोगों को विकल्प मिल गया। हम एमपी को बदलेंगे। सिंगरौली में ट्रेलर मिल गया है। मध्यप्रदेश के अंदर हमारी एंट्री हो गई है। विधानसभा चुनाव में हम पूरी फिल्म दिखाएंगे। आजादी के बाद एमपी में 45 साल कांग्रेस ने राज किया है और 20 साल बीजेपी ने शासन किया है। अब दोनों नहीं कह सकते हैं कि हमें मौका नहीं दिया है।

एक बार दे दो हमें मौका
दिल्ली सीएम ने कहा कि एक बार आप हमें मौका दे दो। अगर काम नहीं करूंगा तो दूसरी बार वोट नहीं मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली और पंजाब ने हमें मौका दिया तो हमने वहां बिजली मुफ्त कर दी है। एमपी के लोग एक मौका दो हम आपकी भी बिजली फ्री कर देंगे। आपके बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बना देंगे, जहां अच्छी शिक्षा मिलेगी। सरकारी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था मुफ्त हो गई है। एमपी में हमें मौका मिला तो हम यहां भी सारी सुविधाएं देंगे।

नौकरी कर देंगे पक्की
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब में किसानों को एमएसपी दे रहे हैं। दिल्ली में 12 लाख युवाओं को नौकरी दी है। वहीं, एमपी में नौकरी मांग रहे युवाओं को लाठी मिल रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें नौकरी देने आती है। युवाओं से हमारी अपील है कि आप एक मौक दे दो, हम आपको नौकरी देकर दिखाएंगे। संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को हम पक्का कर देंगे। हमें काम करना आता है।

उनके मांद में घुस गए हम
दिल्ली सीएम ने कहा कि हम उनके मांद में घुस गए हैं। गुजरात में हमें 14 फीसदी वोट मिले हैं। 2027 में हम वहां सरकार बनाएंगे। ये अब हमारे ऊपर कीचड़ उछाल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये हमें भ्रष्टाचारी बता रहे हैं। हमारे दो शानदार मंत्री को इन्होंने गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानमंत्री ने सभी को जेल में डाल दिया है।

Latest articles

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...

घूरने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

भोपाल राजधानी भोपाल के रंभा नगर इलाके में घूरने को लेकर हुए विवाद में 6...

अफवाहों से बढ़ी गैस बुकिंग अब सामान्य, भोपाल में रोजाना बुकिंग 3 हजार घटी

भोपाल मप्र में एलपीजी सिलेंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों से बना ‘पैनिक’ जैसा माहौल...

More like this

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...

घूरने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

भोपाल राजधानी भोपाल के रंभा नगर इलाके में घूरने को लेकर हुए विवाद में 6...