15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपाल'जल्दी शादी कर तीन-चार बच्चे पैदा करें, एक भगवान राम के नाम...

‘जल्दी शादी कर तीन-चार बच्चे पैदा करें, एक भगवान राम के नाम कर दें’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नया राग

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने एक मंच से बच्चे पैदा करने को लेकर विवादित बयान दिया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कहा कि जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, वे जल्द से जल्द शादी करें। इसके साथ ही तीन से चार बच्चे पैदा करें, जिनमें से एक बच्चा राम के नाम का होना चाहिए।

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विवादों से नाता थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर शहर के रामलीला प्रांगण में राम जन्म महोत्सव के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कहा कि लोगों को कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि दो बच्चे भगवान राम के लिए होने चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि समझदार को इशारा काफी होता है। मैं किसी धर्म को नीचा नहीं दिखाता। मैं तो सिर्फ अपने धर्म के लोगों को जोड़ने का काम कर रहा हूं।

वहीं, प्रकाश टाटा के चैलेंज को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। मैं कोई हेलो फरमाइश नहीं हूं जो किसी के भी कहने पर चुनौती स्वीकार कर लूं। फिलहाल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बच्चे वाले विवाद से पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू राष्ट्र को लेकर चर्चा में थे।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this