12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभोपाल'गवर्नेंस वेश्याओं का धर्म है', दिग्विजय सिंह ने जिसके बारे में ट्वीट...

‘गवर्नेंस वेश्याओं का धर्म है’, दिग्विजय सिंह ने जिसके बारे में ट्वीट किया वो गोलवलकर कौन थे

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर से विवादों में हैं। दिग्विजय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक एमएस गोलवलकर को लेकर एक ट्वीट किया। ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर साझा कर विद्वेष फैलाने के आरोप में इंदौर में केस भी दर्ज हो गया है। दिग्विजय पर आरोप है कि सिंह ने फेसबुक पर गोलवलकर के नाम और तस्वीर वाला विवादास्पद पोस्टर साझा किया ताकि दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और हिंदुओं में वैमनस्य पैदा कर उन्हें वर्ग संघर्ष के लिए उकसाया जा सके। जानते हैं कि दिग्विजय सिंह ने गोलवलकर के बारे में क्या लिखा है। कौन थे एमएस गोलवलकर जिनको लेकर यह विवाद पैदा हुआ है। गोलवलकर राजनीति से दूर रहते थे।

दिग्विजय के पोस्टर में लिखा क्या था?
दिग्विजय सिंह ने एक पोस्टर शेयर किया। इसमें लिखा था ‘सदाशिव राव गोलवलकर ने अपनी पुस्तक We and Our Nationhool Identified में स्पष्ट लिखा है। जब भी सत्ता हाथ लगे तो सबसे पहले सरकार की धन संपत्ति, राज्यों की जमीन और जंगल पर अपने दो तीन विश्वसनीय धनी लोगों को सौंप दें। 95% जनता को भिखारी बना दे उसके बाद सात जन्मों तक सत्ता हाथ से नहीं जाएगी।’ मैं सारी जिंदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हूं लेकिन जो दलित पिछड़ों और मुसलमानों की बराबरी का अधिकार देती हो ऐसी आजादी मुझे नहीं चाहिए। -गोलवलकर गुरुजी 1940

दिग्विजय के खिलाफ शिकायत में क्या है?
दिग्विजय के खिलाफ तुकोगंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय वकील और संघ कार्यकर्ता राजेश जोशी ने शिकायत की। शिकायत पर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना), धारा 469 (ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी), धारा 500 (मानहानि) और धारा 505 (सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से भड़काऊ सामग्री प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया कि गोलवलकर के बारे में सिंह के फेसबुक पोस्ट से संघ कार्यकर्ताओं और समस्त हिन्दू समुदाय की धार्मिक आस्था आहत हुई है। संघ के एक स्थानीय पदाधिकारी ने मीडिया को भेजे बयान में आरोप लगाया कि सिंह ने इस संगठन की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर गोलवलकर को लेकर ‘मिथ्या और अनर्गल पोस्ट’ किया।

कौन थे एमएस गोलवलकर?
माधव सदाशिव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक थे। संघ में गोलवलकर को पूज्नीय गुरुजी के नाम से जाना जाता है। आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के बाद गोलवलकर ने 43 (1040-1973) साल तक संघ की कमान संभाली। हेडगेवार ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुना था। गोलवलकर का जन्म रामटेक, महाराष्ट्र में हुआ था। गोलवलकर ने संघ की सैद्धांतिक सोच को शाखाओं की मदद से मोहल्लों तक पहुंचाया। गोलवलकर राजनीति में रुचि नहीं लेते थे। गोलवलकर का मानना था कि गवर्नेंस वेश्याओं का धर्म है। गोलवलकर ने आरएसएस को संन्यास आश्रम की छाया में ढाला। माना जाता है कि संघ के अब तक जितने भी सरसंघचालक हुए हैं उनमें से सबसे अधिक छाप एमसएस गोलवलकर की है।

गोलवलकर का वो विवादित फैसला
गोलवलकर ने साल 1942 में संघ को भारत छोड़ो आंदोलन से पूरी तरह से अलग-थलग रखने का फैसला किया था। उनके इस फैसले को लेकर आरएसएस की अब तक आलोचना की जाती है। आरएसएस पर किताब लिखने वाले लेखक नीलंजन मुखोपाध्याय का कहना है कि साल 1930-31 के दौरान संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने भी गांधी जी के दांडी मार्च के बाद सविनय अवज्ञा आंदोलन में संगठन के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शामिल नहीं हुआ था। हालांकि, उन्होंने संगठन के लोगों को व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की छूट दी थी।

तीन-तीन प्रधानमंत्री थे प्रभावित
गोलवलकर से जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री से लेकर अटल बिहार वाजपेयी बहुत प्रभावित थे। चीन के साथ युद्ध के दौरान संघ ने नागरिक प्रशासन में अहम भूमिका अदा की थी। इससे पंडित जवाहर लाल नेहरू बहुत प्रभावित हुए। नेहरू ने आरएसएस की एक टुकड़ी को पूरी यूनिफॉर्म और बैंड के साथ 1963 की गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का मौका दिया। 1965 के युद्ध के दौरान भी गोलवलकर उन चंद लोगों में शामिल थे जिनसे तत्कालीन पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने सलाह मशविरा किया था। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भी गोलवलकर से काफी प्रभावित थे। वाजयपेयी गोलवलकर की उपस्थिति में कभी कुर्सी पर ना बैठकर हमेशा जमीन पर बैठते थे।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...