12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालइंदौर में बीजेपी विधायक के पोते ने की खुदकुशी, लव-अफेयर में जान...

इंदौर में बीजेपी विधायक के पोते ने की खुदकुशी, लव-अफेयर में जान देने की आशंका

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक के पोते ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने बताया कि विधायक के 21 साल के पोते ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस को आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के कारण यह कदम उठाया है. हालांकि पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी हुई है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि खिलचीपुर (राजगढ़) के विधायक हजारी लाल दांगी के पोते विकास दांगी ने सोमवार रात यहां गांधी नगर इलाके में एक किराए के आवास पर ‘सल्फास’ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

उन्होंने कहा, ‘विकास ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने कथित तौर पर लिखा है कि अपनी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है.’ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर मिले कुछ सुरागों के आधार पर पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की है.

हालांकि इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. गांधी नगर पुलिस थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि विकास दांगी इंदौर में किराए के मकान में रहकर एक स्थानीय कॉलेज से एलएलबी का कोर्स कर रहा था.अधिकारी ने कहा, ‘विकास के एक दोस्त ने सोमवार रात उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, बाद में जब मकान मालिक मौके पर गया, तो उसने विकास को मृत पाया.’ उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हो चुका है और जांच चल रही है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...