12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालग्वालियर: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, जमीन पर पटक-पटकर मारने की...

ग्वालियर: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, जमीन पर पटक-पटकर मारने की कोशिश, प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पांच साल की मासूम से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक किशोर ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद से मासूम इतनी डर गई है कि वो किसी को भी देखकर सिहर उठती है और बार-बार बेहोश हो जाती है. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे. उसके प्राइवेट पार्ट्स पर 28 टांके लगाए गए हैं और शरीर में अलग स्थान पर मलद्वार बनाया गया है.

5 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या का प्रयास
मासूम हल्की करवट लेने पर भी दर्द से रोने लगती है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची के पैर पर पैर रखकर उसे चीरने की भी कोशिश की. साथ भी जमीन पर पटक-पटक कर हत्या का भी प्रयास किया. घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया
पीड़ित परिवार आरोपी को नाबालिग मानने से इनकार कर रहे हैं और उसके मकान को तोड़ने और फांसी देने की मांग कर रहे हैं. यह घटना घटना 22 फरवरी की रात की है. पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है. इस घिनौनी वारदात की निंदा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी की और कठोर कार्रवाई की बात कही.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...