11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालओलावृष्टि और बारिश ने किरकिरी कर दी इस राज्य के किसानों की...

ओलावृष्टि और बारिश ने किरकिरी कर दी इस राज्य के किसानों की होली, 80% तक फसल बर्बाद

Published on

भोपाल,

रंगों का त्योहार होली इस बार मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बेरंग हो गई है. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते मध्यप्र देश के किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है. किसानों के खेत में खड़ी लहलहाती फसल ओलावृष्टि से मुरझा गई है. कई जगह पर फसल 80 फीसदी तक खराब हो गई है.

भोपाल से सटे खजूरी कलां गांव में बेमौसम बारिश के चलते किसानों की गेहूं की फसल तकरीबन खराब हो चुकी है. किसान अब फसल मुआवजा और फसल बीमा के भरोसे हैं. सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि जल्द उन्हें कम से कम लागत का पैसा मिल जाए. किसानों का ये दर्द एमपी के अलग-अलग जिलों से भी सामने आ रहा है.

आगर मालवा जिले मे एक घंटे से भी अधिक समय तक मूसलाधार बारिश हुई. तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं, मंदसौर जिले में भी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि व बारिश से अफीम के फसल को काफी नुकसान हुआ है. अफीम के खेत में काम करने वाले किसान गोरधन लाल ने बताया कि अफीम की फसल में काफी नुकसान हो गया है. सारे पत्ते टूट गए अब इसमे अफीम आना मुश्किल है. वहीं विदिशा में तेज आंधी तूफान के चलते गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है.

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों पर बेमौसम आपदा पर इस संकट में पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है. कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने विधानसभा सत्र में 2 दिन सिर्फ किसानों पर चर्चा करने की मांग की है. ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके.

बता दें कि गेहूं के उत्पादन में मध्य प्रदेश देश में पहले पायदान पर हैं.मध्य प्रदेश के मशहूर गेहूं की देश भर में डिमांड होती है. लेकिन शायद इस बार ये गेहूं बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से चलते अब खपत के मुताबिक उत्पाद नहीं कर पाएगा. सवाल ये कि किसानों को मुआवजा और फसल बीमा क्या समय रहते मिल पाएगा.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this