17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालहरदा : सुतली बमों से भरे मिले दर्जनों ड्रम, पानी में डुबोकर...

हरदा : सुतली बमों से भरे मिले दर्जनों ड्रम, पानी में डुबोकर किए गए नष्ट; मलबा हटाने का काम जारी

Published on

हरदा ,

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा विस्फोट होने के बाद अब मलबे को हटाकर एक जगह इकठ्ठा कर दिया गया है. मलबा हटाने के दौरान फैक्ट्री परिसर से 16 ड्रम हजारों की संख्या में सुतली बमों से भरे मिले हैं. हरदा के एसडीएम के अनुसार मलबे में मिले सुतली बमों को इकठ्ठा किया गया है. इन सुतली बमों को पानी में डुबोया गया है. इसको नष्ट करने के लिए एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह ली जाएगी. हरदा में 6 फरवरी मंगलवार को हुए फटाके फैक्ट्री विस्फोट के बाद जगह जगह सुतली बम हजारों की संख्या में मिल रहे हैं. शनिवार को जहां से मलबा हटाया, वहीं पर हजारों की संख्या में सुतली बम मिले हैं. जो मौके पर 16 ड्रमों में रखे हैं. देखें Video:-

इसके पहले शुक्रवार को भी हरदा के दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के पास से करीब 75 बोरियां भरकर सुतली बम बरामद हुए थे. इससे पहले सिराली तहसील के पास स्थित एक नहर में नगरपलिका की गाड़ी से सुतली बम फेंकने का एक वीडियो वायरल हुआ था. पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद से ही लगातार जिले में सुतली बम का जखीरा मिल रहा है. हरदा के SDM केसी परते का कहना है कि उन्होंने ब्लास्ट के बाद आसपास के क्षेत्र में फैले मलबे में से सुतली बम इकट्ठे करवाकर उन्हें पानी के ड्रमों में भरवाया है.

गुरुवार को जिले के सिराली क्षेत्र से एक नहर के पास नगर परिषद् सिराली की एक कचरा गाड़ी के साथ सुतली बम का वीडियो स्थानीय नागरिक ने वायरल किया था. सिराली आमासेल के किसान अभिषेक उपाध्याय ने aajtak से मोबाइल पर बात करते हुए कहा, सिराली और विक्रमपुर के बीच स्थित नहर पर नगर परिषद के वाहन में सुतली बम बड़ी संख्या में भरे थे. जिन्हें नहर में खाली किया जा रहा था. इसी दौरान उनका वहां से निकलना हुआ और उन्होंने रोककर पूछताछ की तो अंधेरे का फायदा उठाकर वो लोग भाग निकले जो सुतली बम खाली कर रहे थे. अंधेरा होने के कारण यह समझ नहीं आया कि वहां पर जिस वाहन से सुतली बम लाए थे, वह लोग कौन थे. हालांकि, वाहन नगर परिषद की कचरा गाड़ी है और उसे पर गाड़ी नंबर पांच लिखा हुआ है.

इसके बाद सिराली के तहसीलदार वीरेद्र उइके ने aajtak से मोबाइल पर बताया कि वीडियो गलत है. जिस अज्ञात व्यक्ति द्वारा फटाके फेंके जा रहे थे, उसके खिलाफ सिराली पुलिस थाने में अपराध दर्ज करा दिया गया है.

वहीं, नगर परिषद् के सिराली सीएमओ राहुल शर्मा ने मोबाइल पर aajtak से बात कटे हुए कहा, नगर परिषद का वाहन तहसीलदार द्वारा मंगाया गया था. इसलिए भेजा है लेकिन सुतली बम या पटाखों का परिवहन नगर परिषद के वाहन से नहीं हुआ है. जब उनसे सवाल किया गया कि वीडियो में नगर परिषद का वाहन दिखाई दे रहा है, तो उनका कहना था कि वाहन वहां से निकल रहा होगा, तभी किसी ने वीडियो बना लिया होगा.

इस मामले में हरदा के SDM केसी परते से सवाल किया किया कि पटाखा फैक्ट्री के मलबे में 16 ड्रम सुतली बम मिले हैं, तब उन्होंने कहा कि ऐसा है नहीं. हम लोगों ने जो सर्वे टीम बनाई थी और जो घटनास्थल है, उसके आसपास कुछ सुतली बम फैले हुए थे. उसको हमने इकट्ठा करवा कर पानी के ड्रम में भरवाया है. उसे हमने पानी में डुबा के रखा है, जिनकी संख्या 16 ड्रम है.

FIR दर्ज
सिराली में मिले 1.3 क्विंटल सुतली बम और हरदा रेलवे ट्रैक के पास मिले 70 बोरी सुतली बम के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज कर लिया है. हरदा एसपी अविनाश चौकसे ने aajtak से मोबाइल पर बताया कि पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...