14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालहरदा : हादसे वाली फैक्ट्री में लाइसेंस का झोल, मालिक ने ले...

हरदा : हादसे वाली फैक्ट्री में लाइसेंस का झोल, मालिक ने ले रखे थे 4 License, 2 थे सस्पेंड

Published on

हरदा ,

हरदा के हादसे वाली फैक्ट्री में लाइसेंस का गड़बड़झाला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल के पास कुल 4 लायसेंस थे. 2 लायसेंस एल-5 कैटेगरी के थे और 2 लायसेंस एल-2 कैटेगरी के थे. इनमें से एल-2 कैटेगरी के दोनों लाइसेंस वर्तमान में सस्पेंड थे. जबकि एल-5 वाला लायसेंस एक्टिव था. L-5 लायसेंस में फैक्ट्री मालिक 300 किलो विस्फोटक रख सकता है और L-2 लायसेंस में 15 किलो विस्फोटक रख सकता है. L-5 लायसेंस भोपाल से मिलता है जबकि एल-2 लायसेंस स्थानीय स्तर पर मिलता है.

उधर, शहर की मेन मार्केट में बने तीन मंजिला आलीशान घर से फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल का पूरा परिवार घटना के बाद से फरार है. बैरागढ़ इलाके स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुई घटना के बाद अग्रवाल परिवार के लोग घर में ताला डालकर कहीं चले गए.

प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि तफ्तीश के लिए अब तक आरोपी के घर को सील नहीं किया गया है. परिवारवाले जो ताला लगाकर गए हैं, उसी से घर लॉक है. पड़ोसियों का कहना है कि घर के अंदर भी पटाखे हैं. लेकिन कल से लेकर अब तक प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा आरोपी के घर तक नहीं पहुंचा.

पड़ोसियों का आरोप है कि राजेश अग्रवाल ने घर पर भी गोडाउन बनाकर पटाखे स्टॉक कर रखे हैं. लेकिन प्रशासन तक पहुंच की वजह से राजेश का कोई कुछ बिगड़ नहीं पाता. पड़ोसियों ने मांग की है कि राजेश अग्रवाल को बुलडोजर से गिराया जाए.

11 लोगों की मौत, 174 घायल
पता हो कि मध्यप्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि 174 अन्य लोग घायल हुए हैं. यह घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बाहरी इलाके मगरधा रोड पर बैरागढ़ में हुई.

केस दर्ज करन के बाद हिरासत में एक व्यक्ति
नर्मदापुरम संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (IG) इरशाद वली ने कहा, हमने सभी लोगों को घटनास्थल से हटा लिया है. फोरेंसिक टीम जांच के लिए यहां है, जेसीबी मलबा हटाने का काम कर रही है और बचाव अभियान जारी है. हमने अतिरिक्त मशीन भी बुलाई हैं. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और केस दर्ज किया गया है.

MP सरकार ने बनाई जांच कमेटी
मध्य प्रदेश सरकार ने पटाखा इकाई में विस्फोट की विस्तृत जांच करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. उच्चाधिकार प्राप्त समिति में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) जयदीप प्रसाद और लोक निर्माण विभाग (PWD) सचिव आरके मेहरा शामिल हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...