14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'बालास्ट' को 'ब्लास्ट' सुना... इसके बाद भोपाल एयरपोर्ट पर मचा कोहराम, क्या...

‘बालास्ट’ को ‘ब्लास्ट’ सुना… इसके बाद भोपाल एयरपोर्ट पर मचा कोहराम, क्या होता है ये

Published on

भोपाल

एक छोटी सी चूक से भोपाल एयरपोर्ट पर गुरुवार को अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। एयरपोर्ट पर एक कर्मी ने ‘बालास्ट’ को ‘ब्लास्ट’ समझ लिया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एयरपोर्ट पर सारे अधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए हैं। इस आपाधापी के चक्कर में एक कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसके बाद आनन-फानन में सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई गई। दरअसल, इसकी शुरुआत गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे हुई, जब एयरलाइन कंपनी के एक कर्मचारी ने ऑफिस में फोन किया। यह फोन भोपाल से आगरा की फ्लाइट के लिए था।

दरअसल, एयरलाइन के कर्मचारी ने कहा था कि इस फ्लाइट में यात्री कम हैं। इसमें ‘बालास्ट’ रख दो। इसे ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने ब्लास्ट समझ लिया। उसे लगा कि यह विमान में ब्लास्ट की कोई चीज रखा हुआ है। इसके बाद उसने तुरंत एयरपोर्ट के अधिकारियों को सूचना दी। वहीं, एयरपोर्ट पर इसके बाद इमरजेंसी घोषित कर दिया गया और मामले की जांच शुरू हो गई। सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

एयरपोर्ट के डायरेक्टर अमृत मिंज ने कहा कि एक इंडिगो की प्लाइट नंबर 7391 पर ‘बालास्ट’ (भारी सामाग्री) के लिए फोन आया, जिसे इंडिगो के कर्मचारियों ने विस्फोट समझ लिया। इसके बाद बीटीसी को बुलाया गया। जांच के बाद बीटीसी की टीम ने कुछ नहीं पाया तो विमान सुबह 10.45 बजे सुरक्षित उड़ान भरी। ब्लास्ट की खबर से एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट हो गई थी।

वहीं, सुरक्षा प्रोटोकॉल के लिए दो परत की सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई थी। इसे संचालन से पहले परीक्षण के लिए रखा गया था। एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति के बीच यह एक्टिव हो गया। इसकी चपेट में एक इनोवा गाड़ी आ गई। इससे गाड़ी को नुकसान हुआ है। साथ ही ड्राइवर भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, एयरपोर्ट पर वाहनों को रोकने के लिए बोलार्ड लगाया गया है। कार को तेजी से आते देख सेंसर एक्टिव हो गया। इसके बाद बोल्डर एक्टिव हो गए हैं और कार को निष्क्रिय कर दिया।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि हवाईअड्डे पर आपातकाल की घोषणा की गई थी, सभी सुरक्षा प्राणालियां सक्रिय थीं। दुर्भाग्य से टायर किलर को पार कर रहा एक तेज गति वाला वाहन अवरुद्ध हो गया। उन्होंने कहा कि बोलार्ड सुरक्षा के पहले घेरे में हैं और दूसरे ‘टायर किलर’।

क्या होता है ‘बालास्ट’
दरअसल, ‘बालास्ट’ एक वजनदार उपकरण होता है। इसे फ्लाइट में यात्री कम होने पर बैलेंस बनाने के लिए रखा जाता है। फ्लाइट में इसे रखने पर वजन बैलेंस रहता है। साथ ही फ्लाइट में कंपनी नहीं होती है। भोपाल-आगरा फ्लाइट में यात्री कम थे। इसलिए एयरलाइन के कर्मचारी ने ‘बालास्ट’ रखने के लिए कंपनी के दफ्तर में फोन किया था लेकिन उसने ब्लास्ट समझ लिया था।

Latest articles

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...

अयोध्यानगर में राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर गुंडे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों के साथ गाली-गलौज और...

More like this

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...