29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभोपालहिंदू छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए किया मजबूर! MP के दमोह...

हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए किया मजबूर! MP के दमोह में प्राइवेट स्कूल के खिलाफ शिकायत

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के दमोह के एक प्राइवेट स्कूल पर हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है. हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई है. घटना सामने आने के बाद पूरे शहर में हंगामा मच गया है. हिंदू संगठनों ने कलेक्टर ऑफिस के सामने धरना देते हुए स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की है.

अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ताओं का दावा है कि दमोह के निजी स्कूल में हिंदू छात्राओं को ऐसी ड्रेस पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसमें हिजाब शामिल है. इस मामले पर एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने आगे कहा है कि इस मामले की जांच पहले जिला शिक्षा अधिकारी कर चुके हैं.

प्राइवेट स्कूलों में ड्रेस को लेकर नियम नहीं
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी इस मामले पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि अगर जबरदस्ती स्कूल प्रबंधन हिंदू बच्चियों को हिजाब पहना रहा है तो दमोह कलेक्टर को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने मांग की है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि क्या इसकी अनुमति छात्राओं के परिवार से ली गई है? उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की ड्रेस तो तय है, लेकिन निजी स्कूलों को लेकर ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर पॉलिसी बनाई जाएगी. इस मामले में एफआईआर करने की जरूरत पड़े तो वह भी की जाए.

गृह मंत्री के निर्देश के बाद शुरू हुई जांच
मामले पर दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कहना है कि इससे पहले धर्मांतरण के आरोप के बारे में जांच की जा चुकी है, लेकिन यह आरोप सच नहीं पाया गया था. कलेक्टर ने आगे कहा कि गृह मंत्री के निर्देश के बाद मामले की जांच के लिए तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की जा रही है.

स्कूल का सफाई- किसी को मजबूर नहीं किया
मामले पर स्कूल के मालिक मुस्ताक खान का कहना है कि स्कूल ड्रेस में हेडस्कार्फ शामिल है. किसी को भी इसे पहनने के लिए मजबूर नहीं किया गया. वहीं, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने एक ट्वीट में कहा है कि मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक स्कूल में हिंदू और अन्य गैर-मुस्लिम लड़कियों को बुर्का और हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने की शिकायत मिली है. उन्होंने कहा है कि मामले पर संज्ञान लेते हुए दमोह के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिये जा रहे हैं.

 

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

भोपाल की जांबाज पर्वतारोही ज्योति रात्रे रचने जा रही हैं इतिहास!

भोपाल। भारतीय पर्वतारोहण जगत के लिए जल्द ही गर्व का एक और ऐतिहासिक क्षण...

हमीदिया अस्पताल में खुले में पोस्टमॉर्टम, शवगृह के बाहर स्ट्रेचर पर हुई चीर-फाड़

भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मानवता और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े करने...

भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण...