15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'मैं बनिये का बेटा हूं जवाब लेकर आया हूं' अमित शाह ने...

‘मैं बनिये का बेटा हूं जवाब लेकर आया हूं’ अमित शाह ने बताया 2014 से 2019 तक क्या ताने मारते थे राहुल गांधी

Published on

रीवा

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए केवल एक दिन का समय बचा है। मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह रीवा जिले में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान शाह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि जब मैं 2014 से 2019 तक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था तब राहुल बाबा मुझे बहुत ताने मारते थे। अमित शाह ने कहा- जब मैं पार्टी का अध्यक्ष था तब राहुल गांधी कहते थे रामलाल हम मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा आज मैं आपको तारीख भी बता रहा हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “ये राहुल बाबा मुझे बहुत ताने देकर कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। आज मैं कहता हूं राहुल बाबा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।”

तीन दिवाली मनाएं इस बार
अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार तीन दिवाली मनानी है। एक दिवाली दो दिन पहले मना चुके हैं। दूसरी दिवाली तीन दिंसबर को मनाई जाएगी जब मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। वहीं, तीसरी दिवाली 22 जनवरी को मनाई जाएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी के हाथों होनी है।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के समर्थन में जनसभा करने देवतालाब पहुंचे अमित शाह ने कहा- भाई और बहनों 17 तारीख को वोट देना है। आपका उत्साह देखकर मुझे लग रहा है यहां से बीजेपी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। बीजेपी की लड़ाई इस बार परिवारवादी कांग्रेस से है। कमलनाथ अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं, दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती हैं।

मैं बनिये का बेटा हूं जवाब लेकर आया हूं
अमित शाह ने कहा कि 10 साल तक केंद्र में UPA की सरकार चली। इंडी अलायंस वाले बताए मध्यप्रदेश को कितना रुपया दिया गया? मैं 15 दिनों से कमलनाथ से जवाब मांग रहा हूं पर वे जवाब नहीं दे रहे हैं। शाह ने कहा- मैं बनिया का बेटा हूं हिसाब लेकर आया हूं। इन्होंने कहा कि 2004-14 तक 2 लाख करोड़ दिया। मोदीजी ने 9 साल में 6 लाख 35 हजार करोड़ रुपए मध्यप्रदेश को दिया।

Latest articles

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

More like this