20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'I love you too...' मुख्यमंत्री शिवराज ने कुछ इस अंदाज में दिया...

‘I love you too…’ मुख्यमंत्री शिवराज ने कुछ इस अंदाज में दिया रिप्लाई, पत्नी और बेटे संग पहुंचे थे मंदिर

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नवरात्रि के छठवें दिन परिवार सहित जिले के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर पहुंचे. जहां मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. इस अवसर सीएम की पत्नी साधना सिंह बेटे कुणाल चौहान भी मौजूद रहे.

CM शिवराज सिंह चौहान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर परिवार सहित जिले के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर पहुंचे. जहां मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की और स्वागत किया. इसके बाद सीएम शिवराज ने परिवार सहित देवीधाम मां विजयासन के दर्शन करके बुधनी विधानसभा और सीहोर जिले सहित प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.

सीएम ने कहा- I Love You Too
वहीं, इस दौरान सीएम शिवराज के साथ सेल्फी लेने के लिए भी लोगों की होड़ लगी रही. बड़ी संख्या में मौजूद सेल्फी और फोटो खींचते नजर आए. इसके साथ ही एक युवक ने जोर से आवाज लगाकर कहा, ‘मामा आई लव यू’, जिस पर सीएम ने ‘आई लव यू टू..’ कहकर जवाब दिया. अब इस वाकए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर चल रहा है.

मैया का आशीर्वाद की वर्षा करें: CM
मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर सलकनपुर वाली मैया के दर्शन कर धन्‍य हो गया. मैया सब पर कृपा की वर्षा करती हैं. मां के चरणों में यही प्रार्थना है कि प्रदेश एवं देशवासियों पर आशीर्वाद की वर्षा करें. सबका कल्‍याण हो, सब आनंदित रहें, सब सुखी एवं निरोग हों.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...