17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाल'मैं आदिवासी इलाकों में भिक्षा मांगता था', पीएम मोदी ने क्यों किया...

‘मैं आदिवासी इलाकों में भिक्षा मांगता था’, पीएम मोदी ने क्यों किया गुजरात की घटना का जिक्र

Published on

झाबुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झाबुआ पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने सीएम रहते हुए जनजातीय लोगों से भीक्षा मांगने का किस्सा सुनाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आदिवासी इलाकों में सीएम के रूप में जाता था। वहां भिक्षा मांगता था कि आप अपनी बेटियों को पढ़ाएंगे। इस बात की भिक्षा दो। मैं तेज गर्मी में झाबुआ के बगल में गुजरात के दाहोद में बेटियों को उंगली पकड़कर स्कूल छोड़ने का काम करता था। कांग्रेस को इतने साल काम करने का अवसर मिला था। इतने सालों में सिर्फ 100 एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि बीजेपी की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए। एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए ये मोदी को मंजूर नहीं है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे यहां आने को लेकर यह उफवाह उड़ा रहे हैं कि मैं यहां चुनाव के प्रचार में आया हूं, तो मैं बता देना चाहता हूं कि मैं यहां की जनता का आभार व्यक्त करने आया हूं। मैं बता देना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश की जनता के सहयोग से इस बार बीजेपी लोकसभा के चुनाव में 370 के पार जाएगी। उन्होंने कहा कि सुना है कि कांग्रेस में भीतर ही भगदड़ मची है। बता दें कि पीएम मोदी की इस यात्रा को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...