8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालमुझे बच्चा पैदा करना है, पति को बेल दीजिए... महिला की याचिका...

मुझे बच्चा पैदा करना है, पति को बेल दीजिए… महिला की याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Published on

जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित हाईकोर्ट में एक अजीबो-गरीब मामला पहुंचा है। जहां एक महिला ने संतान सुख पाने के लिए पति को जमानत दिए जाने की अर्जी लगाई है। हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल ने महिला के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पांच चिकित्सकों की टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति एक मामले में जेल में है और महिला पति की रिहाई चाहती है।

महिला ने हाईकोर्ट में पति की जमानत के लिए याचिका लगाई है। उसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के एक आदेश को भी लगाया है, जिसके जरिए उसने दावा किया है कि संतान पैदा करना उसका मौलिक अधिकार है। महिला की ओर से लगाई गई याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय के डीन को पांच चिकित्सकों की टीम गठित कर महिला की जांच करने को कहा है। मेडिकल टीम यह पता लगाएगी कि वह गर्भधारण करने के लिए फिट है या नहीं।

डॉक्टरों के इस दल में तीन स्त्री रोग, एक मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक और एक एंडोक्रोनोलॉजिस्ट को शामिल किया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी। वहीं, मामले में वकील ने कहा कि महिला का पति आपराधिक मामले में जेल में बंद है। महिला गर्भधारण करने की उम्र पार कर चुकी है। वह कृत्रिम और प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर सकती है। इसके बाद ही कोर्ट ने मेडिकल टीम गठित की। मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर 22 नवंबर को सुनवाई होगी। मेडिकल टीम महिला की जांच करने के 15 दिनों बाद रिपोर्ट सौंपेगी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...