छतरपुर,
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं. जहां जिला अस्पताल का एक डॉक्टर, होमगार्ड के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है. आरोपी डॉक्टर की पहचना अरुणेंद्र शुक्ला के तौर पर हुई. डॉक्टर वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है कि वो किसी कलेक्टर से नहीं डरता. साथ ही धमकी दे रहा है और अंत में घायल के कागज भी फेंक देता है.
डॉक्टर ने की होमगार्ड से बदसलूकी
वायरल वीडियो में डॉक्टर बोल रहा है कि कलेक्टर- वलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा. कलेक्टर से डरता नहीं हूं. पहली बात तो गुटका खाकर अस्पताल में मत आना. इतना ही नहीं डॉक्टर साहब होमगार्ड से यह भी कह रहे हैं कि तुम निवेदन नहीं डंडा करते हो, तुम जो दो दो हजार लेकर बिकते हो फालतू बातें मत करो और इसके बाद डॉक्टर साहब का पारा कुछ ऐसा चढ़ता है कि वो घायल के कागज भी फेंक देते हैं.
इस घटना पर CMHO डॉक्टर लखन तिवारी ने कहा कि डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला को समझाया जाएगा कि इस तहत की भाषा का इस्तेमाल न करे. यह घटना 12 फरवरी की बताई जा रही है. जब सड़क दुर्घटना में घायल नीलेश दीक्षित नाम के अतिथि शिक्षक को बारीगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिटी स्केन व एक्सरे के लिए भेजा गया था. जुझारनगर थाने में पदस्थ होमगार्ड ने घायल सख्स का परिचित होने से सिफारिश क्या कर दी जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला साहब नाराज हो गए और अभद्र व्यवहार करने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
