29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभोपालभोपाल में सरेराह कार से आए तीन नकाबपोशों ने युवक को किया...

भोपाल में सरेराह कार से आए तीन नकाबपोशों ने युवक को किया किडनैप

Published on

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात चौराहे पर रविवार दोपहर तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक युवक का सरेआम अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बदमाश पीड़ित को जबरन कार में ठूंंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हैरानी की बात यह रही कि इस पूरी वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी बदमाशों को रोकने या पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस के मुताबिक, किडनैप हुआ युवक करण (27) इंडस्ट्रियल एरिया का निवासी है। आरोपियों ने अपहरण करने के बाद उसे बंधक बनाया और इंडस्ट्रियल एरिया ले जाकर उसकी बेरहमी से मारपीट की। घटना की शुरुआत तब हुई जब वहां मौजूद एसी मैकेनिक जुबैर खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार, रविवार दोपहर करण प्रभात चौराहे पर स्थित यादव टी स्टॉल के सामने खड़ा था, तभी वहां एक कार तेजी से आकर रुकी।

कार से तीन नकाबपोश युवक नीचे उतरे और गाली-गलौज करते हुए करण को जबरन पकड़कर कार में बैठाने लगे। पीड़ित करण काफी देर तक खुद को छुड़ाने के लिए जद्दोजहद करता रहा और चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन चंद मिनटों की मशक्कत के बाद तीनों बदमाशों ने उसे काबू में कर लिया और कार में भरकर मौके से फरार हो गए। पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि इस पूरी वारदात की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और रंजिश है। दरअसल, आरोपी युवक करण की लिव-इन पार्टनर से बातचीत किया करते थे, जिसका करण कड़ा विरोध करता था। इसी बात को लेकर शनिवार को करण का आरोपियों में से एक युवक के साथ विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

भोपाल की जांबाज पर्वतारोही ज्योति रात्रे रचने जा रही हैं इतिहास!

भोपाल। भारतीय पर्वतारोहण जगत के लिए जल्द ही गर्व का एक और ऐतिहासिक क्षण...

हमीदिया अस्पताल में खुले में पोस्टमॉर्टम, शवगृह के बाहर स्ट्रेचर पर हुई चीर-फाड़

भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मानवता और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े करने...

भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण...