9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeभोपालजबलपुर में रेलवे अफसर पिता और भाई की हत्‍या कर प्रेमी संग...

जबलपुर में रेलवे अफसर पिता और भाई की हत्‍या कर प्रेमी संग भाग निकली, हरिद्वार के होटल से पकड़ी गई

Published on

हरिद्वार:

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में कुछ महीनों पहले पिता और पुत्र की हत्‍या का मामला सामने आया था। डबल मर्डर के बाद नाबालिग बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार चल रही थी। 75 दिन बाद जाकर पुलिस ने लड़की को हरिद्वार के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। उसका बॉयफ्रेंड मुकल सिंह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम रखा है। बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता और भाई की हत्‍या कर दी थी। हरिद्वार से पहले दोनों की लोकेशन मथुरा मिली थी। इससे पहले मुंबई, गोवा, पुणे और हुबली में भी उनके रहने की जानकारी मिली थी। जबलपुर पुलिस की एक टीम लड़की को लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो चुकी है।

एक ही कॉलोनी में रहते हैं मुकुल और लड़की
गौरतलब है कि इस साल 14 मार्च को जबलपुर की मिलेनियम कॉलोनी में डबल मर्डर हुआ था। रेलवे अधिकारी राजकुमार विश्‍वकर्मा और उनके आठ साल के बेटे तनिष्‍क की हत्‍या कर दी गई थी। राजकुमार की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी मुकुल सिंह के साथ मिलकर इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया था। मुकुल के पिता भी रेलवे अफसर हैं और इसी कॉलोनी में रहते हैं। कई शहरों के सीसीटीवी फुटेज में लड़की और मुकुल एक साथ नजर आए हैं। पुलिस ने आरोपी मुकुल का बैंक अकाउंट फ्रीज करवा दिा था। इसके बाद भी उसके पास कहीं से पैसे पहुंच रहे थे, तभी वह लगातार खर्च कर रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान आरोपियों की कौन मदद कर रहा था।

भाई तनिष्‍क के शव को फ्रिज में ठूंस दिया गया था
जबलपुर के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि लड़की को ले आने के लिए एक पुलिस टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है। मुकुल ने लड़की के साथ मिलकर हत्‍याकांड को अंजाम दिया था। मुकुल ने रेलवे कर्मचारी राजकुमार के शव को पन्‍नी में बांधकर किचन में फेंक दिया था, जबकि तनिष्‍क के शव को कपड़े में बांधकर फ्रिज में बुरी तरह से ठूंस दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि मुकुल सिंह राजकुमार की नाबालिग बेटी के साथ बैग लेकर स्‍कूटर से कॉलोनी से निकलता हुआ नजर आया था। तभी से दोनों को पुलिस तलाश रही थी।हरिद्वार के होटल से पकड़ी ग

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

भोपाल में हॉकी का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ: टीम इंडिया में एमपी अकादमी के 10 सितारों का जलवा

भोपाल। खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। भोपाल के...

भोपाल में जनगणना का पहला चरण शुरू, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

भोपाल। भारत की जनगणना के तहत मध्य प्रदेश में 1 मई से जनगणना का...

महाराज छत्रसाल जयंती पर भोपाल में सजेगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

भोपाल। बुंदेलखंड के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराज छत्रसाल की 377वीं जयंती के...