भोपाल
देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग जारी मानसून के अपने हाल ही में जारी अनुमान में जताई है। सामान्य बारिश के अनुमान इसलिए जताया है, क्योंकि एक सकारात्मक हिंद महासागर द्वीप और उत्तरी गोलार्ध पर कम बर्फ कवर विकसित के मध्य एल नीनो स्थितियों का मुकाबला होने की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो साउथ वेस्ट मॉनसून (जून से सितंबर) के बीच देशभर में दीर्घकालिक औसत के 96 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। इस बार का दबाब मान 87 सेंटीमीटर है। केरल में मॉनसून का आगाज 20 जून के करीब होगा। उधर एक प्राइवेट कंपनी स्काइमेट के मॉनसून पूर्वानुमान के अनुसार, जून से सितंबर तक 4 महीने की औसत वर्षा की 868.8 मिमी की तुलना में 816.5 मिमी यानी कि 94 प्रतिशत की संभावना है जो की सामन्य से कम मॉनसून की आशंका हैं।
