18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'भारत सरकार में इतनी हिम्मत है कि हम...', POK को लेकर पंडित...

‘भारत सरकार में इतनी हिम्मत है कि हम…’, POK को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

Published on

भोपाल

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अब पीओके को लेकर उनका एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत सरकार में इतनी हिम्मत है कि हम पीओके को वापस ले लेंगे, हमने भी पीओके को वापस लाने के लिए वोट डाला है.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ”हम अपनी चीज़ नहीं मांगेंगे तो क्या दूसरे की चीज मांगेंगे. हमारी बपौती है पीओके. वर्तमान भारतीय सरकार के पास इतना दम है कि हम पीओके को वापस ले लेंगे. हमने भी पीओके को वापस लाने के लिए वोट डाला है. वर्तमान भारतीय प्रधानमंत्री के पास इतना सामर्थ्य है कि हम पीओके को वापस ले लेंगे. हम तो इतने मजबूत नहीं है, नहीं तो हम तो वहां ललकार करके ही पीओके ले लेंगे. भारतीय नागरिक होने के नाते हमारी भी मांग है कि जल्द ही पीओके वापस आए. हम अपने आरध्य बजरंगबली से भी कहेंगे कि जल्द पीओके भारत का हिस्सा बन जाए.”

धीरेंद्र शास्त्री सेना के लिए कराएंगे यज्ञ, शहीद के परिवारों से कराएंगे हवन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह बागेश्वर धाम में मार्च के महीने में यज्ञ कराएंगे. शास्त्री ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने गुजरात-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की टीम से मुलाकात की. पंडित शास्त्री ने कहा कि जब हमने उनसे पूछा कि हमारे लिए कोई आदेश है तो उन्होंने कहा कि आप कुछ करना चाहते हैं तो आप हनुमान भक्त हैं तो हमारे लिए सामूहिक यज्ञ कीजिएगा. इसके बाद हमने वहीं पर प्रण लिया कि 1 मार्च से 8 मार्च के बीच बागेश्वर धाम पर यज्ञ किया जाएगा. भारतीय सेना के अमर जवानों शहीदों को समर्पित किया जाएगा. सेना समृद्ध बने और उनका परिवार सुरक्षित रहे उसके लिए यज्ञ कराया जाएगा. इस दौरान शहीद के परिवारों को बुलाकर यज्ञ हवन करवाया जाएगा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this