21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालइंदौर के इंटरप्रेन्योर ने Linkedin पर Period Leave को लेकर लिखी ऐसी...

इंदौर के इंटरप्रेन्योर ने Linkedin पर Period Leave को लेकर लिखी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई

Published on

इंदौर

देश में पेड पीरियड लीव को लेकर बहस चल रही है। इसी बीच में चाय सुट्टा बार के सीईओ और फाउंडर अनुभव दुबे ने सोशल मीडिया पर इस पूरी डिबेट पर अपनी राय बताई है। उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी कंपनी ने तीन महीने पहले ही महिलाओं को पीरियड लीव्स उपलब्ध करा दी हैं।

क्या है पोस्ट
अनुभव दुबे ने लिंक्डइन पर लिखा कि जब उनकी कंपनी ने पीरियड लीव का विचार पेश किया, तो उन्हें उनकी टीम की महिला सदस्यों से उन्हें अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं। जहां कुछ महिलाओं ने कहा कि उन्हें मासिक धर्म चक्र के दौरान छुट्टी की जरूरत नहीं होती है, वहीं अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें उस समय काम करने में असुविधा होती है और उन्हें छुट्टी की जरूरत होती है।

उन्होंने महिलाओं की तरफ से आते अलग-अलग रिएक्शन को लेकर लिखा, “उनमें से कुछ ने कहा कि उन्हें छुट्टी की ज़रूरत नहीं है, जबकि अन्य ने कहा कि उन्हें इस छुट्टी की ज़रूरत है, क्योंकि उन्हें असहनीय दर्द महसूस होता है।” उन्होंने ये भी बताया कि उनके दफ्तर में इस विषय पर एक बहस हुई, जिसमें इस लीव पर सभी महिलाओं के मतभेद और अनुभवों को समझा और उनका सम्मान किया गया। उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे लगता है कि हर इंसान का शरीर एक जैसा नहीं होता है। कुछ महिलाएं हैं, जिनका शरीर इस दर्द को सहन कर सकता है। और कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं, जिन्हें हमने दर्द के कारण बेहोश होते देखा है। दोनों अपनी जगह सही हैं। मासिक धर्म के दिनों में छुट्टी देना कोई कठिन फैसला नहीं था। उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि कुछ चीजें हैं, जो केवल महिलाएं ही समझती हैं और हम, पुरुष होने के नाते, केवल उनके बारे में ही देख और सुन पाते हैं।”

अनुभव ने बताया कि उनकी कंपनी की नीति उन महिलाओं को छुट्टी लेने का विकल्प देती है, जो मासिक धर्म के तेज दर्द से पीड़ित हैं। जबकि इसे उन लोगों पर लागू नहीं किया जाता है, जिन्हें इसकी जरूरत महसूस नहीं हो रही। उन्होंने लिखा, “अगर हम महिलाओं में इस प्राकृतिक प्रक्रिया के लिए छुट्टी की बात करें तो मुझे लगता है कि इसे खुला रखा जाना चाहिए। हमने उन महिलाओं के लिए इसकी अहमियत को समझते हुए इस छुट्टी को लागू किया है, जिन्हें इसकी ज़रूरत है।”

महिलाओं का समर्थन
इस पोस्ट के शेयर किए जाने के बाद अब तक इस पर 7,000 से ज्यादा रिएक्शन और 250 कमेंट आ चुके हैं। महिलाएं इस विषय पर उनकी राय का समर्थन कर रही हैं। उनके पोस्ट पर एक महिला यूजर ने लिखा, “ये नजरिया पसंद आया, बढ़िया पहल!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिला कर्मचारियों के साथ इस पर खुली बैठक में चर्चा करनी चाहिए और इससे यह भी पता चलेगा कि हम उनकी भी परवाह करते हैं। एक अन्य महिला ने लिखा, “पीरियड लीव देना वास्तव में एक अच्छी सोच है।” तीसरी महिला यूजर ने कहा, “शानदार सोच! सराहना करती हूं कि एक महिला की तुलना में एक पुरुष यह अच्छी तरह से जानता है। मुझे उम्मीद है कि अन्य कंपनियां भी इस तरह का नियम शुरू करेंगी। आपकी कंपनी और आपके भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं” एक अन्य महिला ने लिखा, “यह महिलाओं के लिए बहुत कठिन समय है। अगर आप जैसा व्यक्ति इस दिशा में ऐसे कदम उठाता है, तो इससे हमारी संस्कृति पर पॉजिटिव असर होगा।”

बहस है छिड़ी
चाय सुट्टा बार के सीईओ अनुभव दुबे की पोस्ट ऐसे समय पर आई है, जब मासिक धर्म की छुट्टी के विषय ने बहस चल रही है। ये तब शुरू हुआ जब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस मंत्री शशि थरूर को जवाब देते हुए लोकसभा में कहा कि “सभी वर्कप्लेस के लिए अनिवार्य पीरियड लीव्स का प्रावधान करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।” खैर इस पूरे मामले पर चाय सुट्टा बार के फाउंडर के पोस्ट से महिला कर्मचारियों को लेकर चल रही पीरियड लीव्स पर नई बहस छेड़ दी है।
ने

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...