25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभोपालइंदौर : शादीशुदा प्रेमिका से बात करना बंद कराया तो पति को...

इंदौर : शादीशुदा प्रेमिका से बात करना बंद कराया तो पति को बंधक बनाकर मार डाला

Published on

इंदौर ,

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र से एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रेत रात उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इस हत्या की वजह मृतक की पत्नी से विवाद बताया जा रहा है. पीर गली इलाके जगदीश चौहान निवासी गोविंद कॉलोनी को सिंकदर और नितीन ने दुकान में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक मृतक मोनू की पत्नी पूर्व में आरोपी सिकंदर की दुकान पर काम करती थी. मोनू को शक था कि सिकंदर उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था. इसलिए मोनू ने 6 महीने पहले वहां से काम छुड़वा दिया था.

युवक के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या
इस बात को लेकर मृतक और आरोपी सिकंदर के बीच तनातनी चल रही थी. बुधवार रात सिकंदर ने मोनू को फोन कर पीर गली बुला लिया. फिर दुकान के अंदर बंद कर मोनू पर रॉड से वार करना शुरू कर दिया.

पुलिस ने दो आरपियों को किया गिरफ्तार
एमजी रोड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सिकंदर और नितीन को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्या के पीछे की वजह मृतक की दूसरी पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Latest articles

एचएमएस यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री कृष्णा गौर से की भेंट

भोपाल। हेस्टू (एचएमएस) यूनियन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक...

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

More like this