21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभोपालभोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर उसने चार इमली स्थित सरकारी आवास में अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया।

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर जांच की जा रही है। कॉल डिटेल और मैसेज की जांच के साथ परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसकी सहेलियों और करीबी लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि मृतका की मां न्यायिक सेवा में हैं और वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं। वहीं संजीव कंचन वर्तमान में पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) नारकोटिक्स के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

100 करोड़ से संवरेगा छोला का ऐतिहासिक मंदिर: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर’, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

भोपाल। राजधानी में धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर...