— 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर को भोपाल में होगा विशाल आयोजन
भोपाल।
आगामी 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर को भोपाल में मध्य भारत का अंतरराष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ का विशाल सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें जिसमें सम्पूर्ण भारत के साथ साथ विश्व के विभिन्न देशों में रहने वाले जिझौतिया ब्राह्मण परिवारों के सम्मिलित होने की संभावना है। गत दिवस सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा को मूर्त रूप देने पर विचार विमर्श के लिए मध्य प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर पाठक भोपाल यात्रा पर हैं। इसके बाद भी अन्य पदाधिकारियों का भोपाल दौरा होने वाला है।
मध्यप्रदेश मातृशक्ति अध्यक्ष नन्द किशोर पाठक, सुष्मा चौबे, कैलाश मिश्रा कार्यक्रम पर नजर रखे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ के संयोजक पं कपिलदेव मिश्रा के साथ मार्गदर्शक मंडल के सभी सदस्यों के नेतृत्व में जिझौतियाई कुटुंब के उज्जवल भविष्य को मूर्त रूप देने का भागीरथी प्रयास लगातार जारी है। बैठक में अरुण शांडिल्य अहमदाबाद, केन्द्रीय संगठन मंत्री के अलावा अंतरराष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पेंशन की समस्या को लेकर बैठक
भोपाल।साकेत नगर स्थित कम्युनिटी हाल एम्स अस्पताल के सामने मीटिंग आयोजित की गई है। इसमें पेंशन से संबंधित समस्या और जानकारी से अवगत कराया गया। इस बैठक में निवृत्तमान कर्मचारी (1995) समन्वय समिति के राष्ट्रीय कार्य वाहक अध्यक्ष भीमराव डोन्गरेजी, उपाध्यक्ष पुन्डलिक पांडे, राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रशेखर परसाई शामिल हुए। यह जानकारी जेपी गौड़ ने दी।
