19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालइन पांच कारणों से जीतू पटवारी को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए...

इन पांच कारणों से जीतू पटवारी को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए लोकसभा को लेकर क्या है राहुल गांधी की रणनीति

Published on

भोपाल

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। कमलनाथ को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और जीतू पटवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने युवा चेहरे को मौका दिया है। जीतू पटवारी किसी भी खेमे के नहीं हैं। राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं, हालांकि इस बार राऊ विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गए हैं। पटवारी ओबीसी वर्ग से आते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में ओबीसी वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस ने नया प्रयोग किया है। आइए जानते हैं वो पांच कारण जिससे हाई कमान ने राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

युवा चेहरा और तेज तर्रार नेता
जीतू पटवारी की छवि मध्यप्रदेश में तेज तर्रार नेता की है। जीतू पटवारी संगठन की पसंद हैं। गुटबाजी से दूर जीतू पटवारी के राजनीति की लाइन युवाओं को पसंद आती है। जीतू पटवारी को मौका देकर कांग्रेस ने युवा नेतृत्व को मौका दिया है।

लोकसभा चुनाव पर फोकस
कमलनाथ को 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। कमलनाथ के नेतृत्व में दो बार चुनाव लड़ा गया लेकिन एक बार हार और एक बार जीत मिली। कांग्रेस को एमपी के लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। कमलनाथ की राजनीति एग्रेसिव नहीं है। जबकि जीतू पटवारी एग्रेसिव राजनीति करते हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव को फोकस करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।

ओबीसी वोटर्स को साधने की कोशिश
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में ओबीसी वोटर्स को साधने के लिए जीतू पटवारी को जिम्मेदारी दी है। जीतू पटवारी ओबीसी का बड़ा चेहरा हैं। वहीं, आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस ने उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

किसी भी खेमे के नहीं हैं जीतू पटवारी
कांग्रेस में अक्सर गुटबाजी की खबरें आती हैं। एमपी कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का एक गुट है लेकिन जीतू पटवारी किसी भी गुट के नेता नहीं हैं। ऐसे में जीतू पटवारी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एकजुट कर सकेंगे।

पार्टी ने दिया परिवर्तन का संकेत
बीजेपी अक्सर युवाओं को मौका देती है। ऐसे में कांग्रेस ने इस बार यह संदेश देने की कोशिश की है कि कांग्रेस में भी युवाओं को मौका मिल सकता है। कांग्रेस जीतू पटवारी को जिम्मेदारी देकर यह संदेश देने की कोशिश कर रही है वंशवाद की राजनीति से अलग युवाओं को मौका दे रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this