14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालकैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश का टिकट कटने की आशंका, BJP दफ्तर...

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश का टिकट कटने की आशंका, BJP दफ्तर में जुटे समर्थक

Published on

भोपाल,

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी होते ही मध्य प्रदेश की सियासत एकाएक गर्मा गई है. कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद अब उनके बेटे और मौजूदा विधायक आकाश विजयवर्गीय का टिकट कटने की आशंका पार्टी नेताओं को है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बीजेपी एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट देने की बात कहती है.

आकाश विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर-3 से बीजेपी विधायक हैं. अब गुरुवार को बीजेपी समर्थक भोपाल में पार्टी दफ्तर पर एकजुट हुए. उन्होंने आकाश के समर्थन में नारेबाजी की और उनको भी टिकट देने की मांग की. विजयवर्गीय समर्थक पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने लगे हैं.

गुरुवार शाम को आकाश विजयवर्गीय को टिकट दिलाने का दबाव बनाने के लिए समर्थक बड़ी संख्या में भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. इंदौर से 5 बस और अन्य गाड़ियां भरकर वहां पहुंची थीं. प्रदेश कार्यालय में समर्थकों की चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव से बंद कमरे में मुलाकात हुई.माना जा रहा है कि अगर आकाश विजयवर्गीय का टिकट कटा तो उनके समर्थक इंदौर में बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन जायेंगे.

विवाद के चलते चर्चा में था आकाश विजयवर्गीय का नाम
साल 2019 की बात है. कैलाश के बेटे आकाश विजयवर्गीय उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने निगम अधिकारी पर बैट से हमला कर दिया था. घटना इंदौर के गंजी कंपाउंड इलाके की थी. वहां तोड़फोड़ को लेकर बहस होने के बाद आकाश ने निगम अधिकारी पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया था. इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. मामले में तब आकाश की गिरफ्तारी भी हुई थी

Latest articles

नामांतरण नियमों में सख्ती, अब एग्रीमेंट या एमओयू के आधार पर नहीं होगा म्यूटेशन

भोपाल। राजधानी में संपत्ति के नामांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नए और कड़े...

राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रतिबद्ध : गुप्ता

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार। भारत सरकार की राजभाषा नीति के...

बीएचईएल में अत्याधुनिक मशीनों का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगी वृद्धि

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

More like this

नामांतरण नियमों में सख्ती, अब एग्रीमेंट या एमओयू के आधार पर नहीं होगा म्यूटेशन

भोपाल। राजधानी में संपत्ति के नामांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नए और कड़े...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...