13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालकमलनाथ ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका, सपा उम्मीदवार को दिला...

कमलनाथ ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका, सपा उम्मीदवार को दिला दी कांग्रेस की सदस्यता

Published on

बालाघाट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नंवबर को वोटिंग होनी है। चुनाव के लिए सभी उम्मीदवार जमकर प्रचार कर रहे हैं लेकिन अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। एमपी चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन में मनमुटाव की खबरों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है। बालाघाट जिले की कटंगी सीट में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महेश सहारे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। महेश सहारे उम्मीदवार होने के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के बालाघाट जिला अध्यक्ष भी थे।

बता दें कि कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव हमला बोल चुके हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा होते हुए ही अखिलेश यादव की पार्टी एमपी में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। अखिलेश यादव कांग्रेस के खिलाफ लगातार हमला बोल चुके हैं।

पहले दिया इस्तीफा फिर कांग्रेस में शामिल
बता दें कि शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बालाघाट जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां सपा उम्मीदवार महेश सहारे भी पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस की सदस्यता लेने से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया। बता दें कि इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की सपा को झटका दे चुके हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार भक्ति तिवारी को बीजेपी की सदस्यता दिला दी थी। सिंधिया के बाद अब कमलनाथ ने भी अखिलेश यादव को झटका दिया है। बता दें कि सपा का फोकस विंध्य और ग्वालियर-चंबल का इलाका है। एमपी के यह दोनों क्षेत्र यूपी की सीमा से सटे हैं।

भिंड में भी उम्मीदवार ने दिया था झटका
भिंड में भी सपा को झटका लगा था। भिंड से सपा प्रत्याशी रविसेन जैन भाजपा में शामिल हो गए थे। रवि सेन जैन पहले बीजेपी में ही थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद वो सपा में शामिल हो गए थे। अब वो फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...