11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeभोपालMP में लाड़ली बहना योजना शुरू तो हुई, लेकिन इन महिलाओं को...

MP में लाड़ली बहना योजना शुरू तो हुई, लेकिन इन महिलाओं को नहीं मिल पाएंगे ₹1000

Published on

भोपाल ,

चुनावी साल वाले मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लॉन्च कर दिया है. इस योजना के तहत 23 साल से लेकर 60 साल तक की उम्र की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 की राशि डाली जाएगी. लेकिन प्रदेश की हर महिला को इस योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा. जानिए किस महिला को अब मिलेगा इस योजना का लाभ…

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्यप्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे. सरकार का दावा है कि इस योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा. हालांकि, 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला वोटर्स में केवल उन्हीं विवाहित महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपये से कम है.

कौन महिलाएं अपात्र होंगी?

– जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो.

– जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग उपक्रम मंडल स्थानीय निकाय में नियमित, स्थाईकर्मी, संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो

– जो स्वयं भारत सरकार और राज्य सरकार की किसी भी योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही है

– जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान और भूतपूर्व सांसद या विधायक हो

– जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार और राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मंडल, उपक्रम का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या संचालक सदस्य हो

– जिनके परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) हो

– जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो. (यहां पर परिवार का अर्थ पति-पत्नी और आश्रित बच्चों से)

– जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से रजिस्टर्ड चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) रहे हों.

बहरहाल, चुनावी साल में महिलाओं को साधने की योजना आई तो जाहिर है सियासत होना ही थी और हुई भी. कांग्रेस ने योजना में मिलने वाली राशि कम होने का आरोप लगाते हुए घोषणा की है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने एक हज़ार नहीं, बल्कि 1500 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा एमपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹18000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना होगी.

अब रविवार, 5 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत हो गई है. अब ग्राम पंचायत, वार्ड और आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगा कर योजना के आवेदन-पत्र 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे. 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी और 10 जून 2023 से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में राशि पहुंचना शुरू हो जाएगी. लेकिन देखना यह है कि महिलाओं को लेकर दोनों राजनीतिक दलों ने जो वादा किया है, उसपर आधी आबादी कितना भरोसा जताती है और आगामी विधानसभा चुनाव में किसे वोट करती है? CM शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के ब्रोशर का विमोचन किया.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 है. साथ ही मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से कम से कम 18 में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है. इनमें आदिवासी बहुल बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले शामिल हैं. प्रदेश सरकार के अफसरों के मुताबिक, नए महिला मतदाताओं की संख्या में 2.79 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि पुरुष मतदाताओं के लिए यह प्रतिशत 2.30 है. राज्य के अधिकारियों के अनुसार, 13.39 लाख नए मतदाताओं में से 7.07 लाख सिर्फ महिलाएं ही हैं.

#मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लॉन्चिंग की अहम बातें:-
सीएम शिवराज ने 5 मार्च को किया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ
कविता मस्तेरिया निवासी रसूल्ली, जिला भोपाल का फॉर्म भरवाकर की योजना की शुरुआत
महत्वाकांक्षी ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ के बाद अब शुरू हुई ‘लाड़ली बहना योजना’
शिवराज सरकार प्रदेश की बहनों को हर माह देगी 1000 रुपये
हर माह की 10 तारीख को बहनों के खाते में डाली जाएगी लाड़ली बहना योजना की राशि
विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता बहनें होंगी पात्र
परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो
इस पैसे से बहनों को मिलेगा आर्थिक बल, बहनें बनेंगी समृद्ध और सशक्त
बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार कर सकेंगी बहनें
ग्राम पंचायत, वार्ड एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगा कर भरे जाएंगे योजना के आवेदन-पत्र

#कब क्या होगा?
– 5 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत
– 30 अप्रैल 2023 तक कर सकेंगे योजना के लिए आवेदन
– 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी
– 10 जून 2023 से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा
– हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में पहुंचेगी राशि

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...