2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeभोपालUjjain में आज से लागू हुई शराबबंदी, अब काल भैरव मंदिर में...

Ujjain में आज से लागू हुई शराबबंदी, अब काल भैरव मंदिर में कैसे चढ़ेगा प्रसाद?

Published on

उज्जैन ,

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आज से शराबबंदी लागू हो गई है. राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश के 19 धार्मिक स्थानों पर शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है, जिसमें उज्जैन भी शामिल है. मंगलवार को उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में एक भी शराब दुकान या बार नहीं खुला. इससे स्थानीय लोगों, खासकर शराब दुकानों के आसपास रहने वालों ने राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री मोहन यादव व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया.

नागरिकों का कहना है कि शराब दुकानों के कारण उनके मकानों की कीमतें कम हो गई थीं. रिश्तेदार उनके घर आने से कतराते थे और दुकानों के बाहर शराब पीने वालों की वजह से आए दिन विवाद होते थे. एक स्थानीय निवासी ने कहा, “अब इन समस्याओं से मुक्ति मिल गई है. सरकार का यह बेहतरीन कदम है. हम इसके लिए महाकाल भगवान को प्रसाद चढ़ाएंगे.” नीति के तहत उज्जैन में 17 शराब दुकानें और 11 बार बंद कर दिए गए हैं.

काल भैरव मंदिर के लिए विशेष नियम
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया, “नगर निगम सीमा में सभी शराब दुकानें 1 अप्रैल से बंद कर दी गई हैं. काल भैरव मंदिर के पास स्थित दो शराब काउंटर भी बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, श्रद्धालु भगवान भैरव को शराब प्रसाद के रूप में चढ़ा सकेंगे.

इसके लिए कोई काउंटर नहीं होगा और शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी. मंदिर समिति प्रसाद की व्यवस्था करेगी. वहीं, अगर कोई श्रद्धालु एक क्वार्टर शराब प्रसाद के तौर पर चढ़ाना चाहता है, तो इसमें कोई रोक नहीं है. लेकिन इसकी आड़ में ब्लैक मार्केटिंग या दुरुपयोग पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी.”कलेक्टर ने यह भी बताया कि नगर निगम क्षेत्र के होटलों और बारों के शराब लाइसेंस सरेंडर कर लिए गए हैं. अब वहां भी शराब बिक्री नहीं होगी.

पता हो कि काल भैरव मंदिर में वर्षों से भगवान को शराब का भोग लगाने की परंपरा रही है. इसके लिए मंदिर के बाहर शराब काउंटर संचालित होता था, जो हर ब्रांड की देशी-विदेशी शराब उपलब्ध कराता था. अब इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है. शहरवासियों ने शराबबंदी को धार्मिक नगरी की पवित्रता बनाए रखने की दिशा में सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया है.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this