3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
HomeभोपालMP : सोशल मीडिया पर प्यार, फिर बंद कमरे में बनाया 'वो'...

MP : सोशल मीडिया पर प्यार, फिर बंद कमरे में बनाया ‘वो’ वाला वीडियो, अब फंस गया बीजेपी नेता का बेटा

Published on

शिवपुरी

जिले की भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शहर की एक युवती ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक्शन लिया है।

दरअसल, शहर के वार्ड नंबर 7 शिव कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वह रजत शर्मा से सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी। फिर हमारी दोस्ती आगे बढ़ी और हमारी फोन पर बात होने लगी। 20 अगस्त 2023 को युवती की मुलाकात रजत से पहली बार हुई। उसी समय रजत ने युवती से शादी के लिये प्रपोज किया। युवती ने कहा कि रजत ने मुझसे कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं और बाद मुझसे फिजिकल रिलेशन बनाने की डिमांड की थी। युवती का कहना है कि वह शादी करना चाहता था, इसलिए हम दोनों के बीच सहमति से कई बार फिजिकल रिलेशन बने थे।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
युवती का कहना है कि हम दोनों की सहमति से रजत ने शारीरिक संबंध की वीडियो बनाई थी। वह वीडियो मेरे पास मौजूद है। मेरे और रजत के संबंधों के बारे में मैंने अपने घर पर बताया था। मेरे माता जी और बहनें शादी के लिये तैयार थे। रजत के घर भी सबको पता था। युवती का आरोप है कि उसके बाद मेरे भाई मयंक को कैंसर हो गया था, फिर रजत ने बोला भैया ठीक हो जाएं उसके बाद शादी कर लेंगे। 10 मार्च 2025 को उसका देहांत हो गया। फिर मैंने रजत को बोला अब मेरा कोई नहीं है और तुम शादी कर लो, लेकिन वो बहानेबाजी करने लगा।

नेताओं ने राजीनाम का बनाया दबाव
पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि शिवपुरी के कई नेताओं ने इस मामले में कार्रवाई न करने को लेकर राजीनामा करने का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि नपाध्यक्ष के पुत्र ने उनसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती पूर्व में तीन बार एफआईआर कराने के लिए थाने आ चुकी थी, परंतु हर बार वह बिना एफआईआर कराए वापस घर लौट गई थी।

पूर्व खेल मंत्री यशोधरा समर्थक हैं गायत्री शर्मा
बता दें कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं और पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जब शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं तब उनकी ही पसंद के आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को अध्यक्ष के रूप में पार्षदों ने चयनित किया था। इस चयन के दौरान भाजपा की अंदरूनी राजनीति और गुटबाजी के कारण नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव विवादों में भी रहा था, लेकिन तत्कालीन खेल मंत्री की जिद के कारण भाजपा नेत्री गायत्री शर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। इसके बाद पार्षदों ने उनका चुनाव किया था।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this