10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालइंदौर लोकसभा सीट में सबसे कम वोटिंग, 2019 के मुकाबले में 9...

इंदौर लोकसभा सीट में सबसे कम वोटिंग, 2019 के मुकाबले में 9 फीसदी की गिरावट, कांग्रेस ने चलाया था नोटा कैंपेन

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र में मतदान लगभग 7.5 प्रतिशत घटकर 61.75 प्रतिशत हो गया। 2019 के चुनाव के मुकाबले वोटिंग कम हुई। कांग्रेस उम्मीदवार के अचानक हटने के बाद बदले हालात में इंदौर के लगभग 40 प्रतिशत वोटर्स घर से नहीं निकले। जिला निर्वाचन कार्यालय अधिकारी ने अंतिम आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इंदौर में 61.75 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान में भाग लिया।

कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बाम ने 29 अप्रैल को अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। नतीजतन, कांग्रेस इस निर्वाचन क्षेत्र के 72 साल के इतिहास में पहली बार चुनावी प्रतिस्पर्धा से गायब थी। इसके बाद, कांग्रेस ने स्थानीय मतदाताओं से ‘नोटा’ को चुनने की अपील की। इंदौर में भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर लालवानी समेत कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के चलते मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और कांग्रेस समर्थित ‘नोटा’ के इर्द-गिर्द ही रहा।

फिलहाल राजनीतिक विश्लेषक 4 जून को होने वाली मतगणना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसमें इंदौर सीट पर जीत-हार का अंतर और कांग्रेस समर्थित ‘नोटा’ को मिले वोटों का पता चलेगा। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता आलोक दुबे के मुताबिक इंदौर के मतदाताओं ने कांग्रेस के ‘नोटा’ को पॉजीटिव नहीं लिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, ‘इंदौर सीट पर कोई भी उम्मीदवार जीते, लेकिन नोटा एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाएगा।’

2019 के लोकसभा चुनाव में लालवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी को 5.48 लाख वोटों के अंतर से हराया था। पिछले लोकसभा चुनाव में इंदौर में 69.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस समय इस सीट पर 5,045 मतदाताओं ने ‘नोटा’ का विकल्प चुना था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...