10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव में नोटा ने दो सीटों पर बिगाड़ा खेल! कई उम्मीदवारों...

दिल्ली चुनाव में नोटा ने दो सीटों पर बिगाड़ा खेल! कई उम्मीदवारों से मिले ज्यादा वोट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे देख कई उम्मीदवारों के चेहरों पर पसीने छूट गए। इस बार नोटा ने राजनीतिक खेल बिगाड़ दिया है। संगम विहार और त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन जीत का ताज महज कुछ ही वोट से बीजेपी के सिर पर सज गया। जबकि इस सीट में हार और जीत के बीच में जितने वोट का अंतर उसमें नोटा पर पड़े वोट की संख्या अधिक है। वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस, बीएसपी समेत करीब 557 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। वहीं, लगभग 448 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

इन सीटों पर रोमांचक रहा मुकाबला
दिल्ली विधानसभा के 70 सीट में से 48 सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। सबसे रोचक जीत संगम विहार विधानसभा सीट पर देखने को मिली, जहां बीजेपी उम्मीदवार ने 344 वोट से जीत हासिल की। जबकि इस सीट पर नोटा पर 537 वोट पड़े हैं। वहीं, त्रिलोकपुरी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने 392 वोट से जीत हासिल की, जबकि इस सीट में नोटा पर 683 वोट पड़े हैं। नतीजों के आंकड़े देख हर कोई दंग रह गया है।

वहीं, इस चुनाव में कुल 70 सीटों पर 53000 से ज्यादा नोटा पर वोट पड़े हैं। इसके अलावा करीब 557 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी जमानत जब्त हो गई है। सबसे बुरा हाल बीएसपी समेत कई छोटी-छोटी पार्टियों का रहा है। कुछ विधानसभा में तो बीएसपी से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार को वोट मिले हैं। वहीं, इस चुनाव में लगभग 448 उम्मीदवार ऐसे हैं। जिन्हें नोटा से कम वोट मिले हैं। इसमें अधिकतम उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने तिहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकें।

कब होती है जमानत जब्त?
जानकारी के मुताबिक, जमानत बचाने के लिए लोकसभा क्षेत्र में कुल हुए मतदान का छठा हिस्सा यानी 16.66 फीसदी वोट लेना होता है। इससे कम वोट मिलने पर प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाती है। पर्चा दाखिला के दौरान जमानत राशि के तौर पर सामान्य वर्ग के लिए 25000 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 12500 रुपये जमा कराए जाते हैं। अगर कोई प्रत्याशी अपनी सीट पर कुल वोटिंग का छठा हिस्सा लाता है तो उसे उसकी जमानत राशि लौटा दी जाती है। वहीं,जमानत जब्त होने पर वह राशि रिफंड नहीं होती है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...