15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश: ASI को कुचलने वाले रेत माफिया और ड्राइवर के घर पर...

मध्यप्रदेश: ASI को कुचलने वाले रेत माफिया और ड्राइवर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया गया जमींदोज

Published on

शहडोल:

मध्यप्रदेश में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। शहडोल में ट्रैक्टर से कुचलकर एक एएसआई की हत्या कर दी गई है। इसके बाद मोहन सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के घर पर मामला दर्ज होने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। आरोपियों के अवैध निर्माण को ट्रैक्टर से जमींदोज कर दिया गया है।

दो आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
दरअसल, शहडोल जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। थाना ब्यौहारी के जमोड़ी गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर एएसआई को मारने वाले आरोपी सुरेंद्र सिंह के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात रही है। साथ ही ट्रैक्टर ड्राइवर विजय रावत के घर के अवैध निर्माण को भी ढहाया है। आरोपी सुरेंद्र सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीम जुटी है।

ये है पूरा मामला
रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोकने के लिए एएसआई महेंद्र बागरी ने हाथ दिया था। इस दौरान रेत माफिया ने एएसआई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। एएसआई बागरी वहां एक बदमाश को पकड़ने गए थे। इसी दौरान अवैध रूप से खनन किए गए रेत से लदे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।

दो पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए
बागरी के साथ जा रहे दो अन्य पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए मौके से चले गए और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि ट्रैक्टर चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अवैध रेत खनन में शामिल बताया जा रहा मुख्य आरोपी फरार है।

30 हजार रुपए का इनाम घोषित
पुलिस ने फरार आरोपी सुरेंद्र सिंह पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र का निवासी है। कुछ दिन पहले भी शहडोल जिले में ही एक पटवारी की हत्या रेत माफियाओं ने कर दी थी। इस घटना के बाद सरकार के इकबाल पर सवाल उठ रहे हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...